👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
- दिल्ली में आज दिखा विपक्ष का दम, राहुल गांधी और प्रियंका के प्रदर्शन से मचा हड़कंप, सरकार के माथे पर भी पड़ा बल
0:00 left
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी घोषणा के अनुसार पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले आप विधायक दल की बैठक में केजरीवाल ने नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई।
उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया था कि वह सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे और जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि जब तक जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं देगी तब तक वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। मंगलवार को विधायकों की बैठक के बाद केजरीवाल एलजी से मिलने गए और अपना इस्तीफा दे दिया। आतिशी की तरफ से सरकार बनाने की दावेदारी पेश की गई है। एलजी से शपथ की तारीख तय करने के लिए कहा गया है।
तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी आतिशी
कांग्रेस की शीला दीक्षित और भारतीय जनता पार्टी की सुषमा स्वराज के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान आतिशी ने दिल्ली सरकार में वित्त, शिक्षा और राजस्व सहित 14 विभागों की जिम्मेदारी संभाली। शिक्षा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी सरकार की कई उपलब्धियों का श्रेय आतिशी को दिया जाता है। आतिशी को पिछले साल मार्च में दिल्ली मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। 21 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से वे सरकार और पार्टी दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थीं। हालांकि आतिशी की के सीएम चुने जाने पर आप में भी एक राय नहीं है। आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने तो यहां तक कह दिया कि यह दिल्ली के लिए दुखद है।



