आतिशी ने ली दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली की सीएम की कुर्सी पर नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी काबिज हो गई हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार को राज निवास में आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलाई। आतिशी के साथ पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आप के कई नेता मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई है। इससे पहले शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज इस पद की शोभा बढ़ा चुकी हैं। आतिशी दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री भी हैं। आतिशी सरकार में जिन विधायकों को मंत्री बनाया गया है, उनमें से ज्यादातर पुराने चेहरे हैं। नए चेहरे में सिर्फ मुकेश अहलावत हैं। अहलावत 2020 में सुल्तानपुर माजरा से पहली बार विधायक बने थे। इसके साथ ही वे उत्तरी पश्चिम दिल्ली में आप का दलित चेहरा माने जाते हैं। अहलावत के अलावा सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और इमरान हुसैन को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। ये चारों केजरीवाल सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं।

केजरीवाल ने सौंपी है गद्दी

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने कहा था कि जब तक जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाण पत्र नहीं देती, तब तक वे दिल्ली की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। इसके साथ ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। आप विधायक दल की बैठक में केजरीवाल ने ही आतिशी का नाम लिया था। केजरीवाल जब तक जेल में थे तक आतिशी ने ही पूरा कामकाज संभाला। बताया जाता है कि आतिशी के पास 14 से ज्यादा विभाग थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।