0:00
0:00 left
अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर गंभीर आरोप: वोट कटवाने की साजिश
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और भाजपा पर दिल्ली में गरीब, दलित, झुग्गीवासियों और पूर्वांचली लोगों के वोट कटवाने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।केजरीवाल ने चुनाव आयोग को तीन हजार पन्नों के सबूत सौंपे, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में वोटर्स की लिस्ट से हजारों वैध नाम हटाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह साजिश गरीब और हाशिये पर मौजूद समुदायों को लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित करने के लिए की जा रही है।केजरीवाल ने कहा, एक वोट का मतलब केवल मतदान का अधिकार नहीं है। यह व्यक्ति को नागरिकता और इस देश में रहने का अधिकार देता है। वोट काटकर न केवल व्यक्ति को लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है, बल्कि उन्हें विभिन्न लाभों से भी वंचित किया जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Arvind Kejriwal का विवादित बयान-सीजेपी प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे, भड़की भाजपा
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- Instagram अकाउंट बंद होने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-पीएम मोदी के आगे झुका मेटा
- Arvind Kejriwal ने छेड़ा नया राग, कहा-पेपर लीक के बाद अब हमें E20 पर एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में बनी एसाईटी को अरविंद केजरीवाल ने ठहराया गैर कानूनी, कहा-बिना एफआईआर कैसे बनी?
- Arvind Kejriwal ने अमित शाह से पूछा सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए?



