पीएम नरेंद्र मोदी पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, कहा-आपदा दिल्ली में नहीं, भाजपा में आई हुई है

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मैदान सज चुका है। शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों के आवास देने के कार्यक्रम में आप और अरविंद केजरीवाल पर बिना नाम लिए वार कर चुनावी बिगुल बजा दिया है। पीएम के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि आपदा दिल्ली में नहीं भाजपा में आई हुई है

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के आरोपों का जवाब एक प्रेस कान्फ्रेंस में दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 साल में केंद्र सरकार ने दिल्ली में कोई काम नहीं किया। दिल्ली में झुग्गियां तोड़ी जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि आपदा भाजपा में आई हुई है। पहली आपदा भाजपा के अंदर दिल्ली के सीएम का कोई चेहरा नहीं। दूसरी आपदा है कि भाजपा के पास कोई नैरेटिव नहीं है।

43 मिनट के भाषण में 39 मिनट दी गाली

केजरीवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री दिल्ली आए थे, 43 मिनट का भाषण दिया। 39 मिनट तक उन्होंने दिल्ली की प्रचंड बहुमत से बनी सरकार को गालियां दी। केजरीवाल ने कहा कि दस साल में दिल्ली सरकार ने कितने काम किए ये बताने में मुझे दो से तीन घंटे लगेंगे, लेकिन भाजपा ने ऐसा कुछ नहीं किया जो आज प्रधानमंत्री बता पाते।

झुग्गी तोड़कर लोगों को सड़क पर ला दिया

पूर्व सीएम ने कहा कि पिछले पांच साल में झुग्गी तोड़ तोड़ कर लोगों को सड़क पर ला दिया। ये लोग गरीबों के दुश्मन हैं। कालका जी में जो मकान बनाए वो नरक से कम नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने आज तीन कॉलेज का शिलान्यास किया। केजरीवाल ने सवालिया लहजे में कहा कि दस साल लग गए आपको इन तीन कॉलेज की शीला रखने में? जो काम करता है उसे गाली नहीं देनी पड़ती,जो काम नहीं करता,उसे गालियां देनी पड़ती हैं।

सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करती है भाजपा

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में बड़ी-बड़ी बातें की। चार लाख झुग्गियां हैं और पांच साल में सिर्फ 4700 मकान बनाते हैं। मतलब इस हिसाब से 200 साल लगेंगे। केजरीवाल कहा कि मैंने दिल्ली के अंदर पांच सालों में 530 मोहल्ला क्लिनिक बनवाए, प्रधानमंत्री अगर 5000 मोहल्ला क्लिनिक बनवा देते तो दिल्ली में उनकी वाहवाह हो जाती। दिल्ली के अंदर आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को कोई पूछता ही नहीं।

पीएम ने किया था आप सरकार पर वार

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी को दिल्ली के लिए आपदा करार देते हुए कहा था कि पिछले 10 सालों में कुछ कट्टर बेईमान लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी को आप-दा में धकेल दिया है। पीएम ने कहा कि अगर राष्ट्रीय राजधानी में इसका शासन चलता रहा तो हालात बदतर हो जाएंगे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सरकार ने तैयार किया विकसित भारत 2047 का रोड मैप, चिंतन शिविर 23-24 सितंबर को

सरकार ने विकसित भारत 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया है। 23-24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें योजना समीक्षा और सुधारों पर चर्चा होगी।

इंदौर मेट्रो का एक और कदम, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने प्रारंभ किया टनल निर्माण

इंदौर मेट्रो ने TBM 'नर्मदा' के साथ भूमिगत टनल निर्माण की शुरुआत की। EPB तकनीक और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।

22 सितंबर 2026: IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा

22 सितंबर 2026 को IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा। बाजार में 146 अंक की गिरावट हुई। निवेशक सतर्क।

सीएम मोहन यादव ने कहा: अटल जी का जीवन लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अटल जी के जीवन को लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

छतरपुर के 200 साल पुराने रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

छतरपुर के रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।

भोपाल में सागर कांड के बाद छापेमारी, 14,200 लीटर महुआ शराब जब्त

भोपाल में सागर कांड के बाद महुआ शराब की जब्ती हुई है। 14,200 लीटर महुआ शराब, 12 अवैध भट्टियां और 71 ड्रम जब्त किए गए।

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान, कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत समझा गया।