0:00
0:00 left
अरविंद केजरीवाल ने लगाया बीजेपी पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप
आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच तनातनी कोई नई बात नहीं है
दोनों ही दाल के नेता आए दिन एक दूसरे को आरोपों के कठघरे में खड़ा करते रहते है | आप नेताओं पाए ईडी का शिकंजा कसने के बाद तो ये तनातनी चरम पर हैं | एक बार फिर केजरीवाल ने भाजपा पर संगीन आरोप जड़ा है |
केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के सात विधायकों से संपर्क कर कहा है- कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे. उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे. 21 विधायकों से बात हो गई है, औरों से भी बात कर रहे हैं. उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे. आप भी आ जाओ. 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़वा देंगे.

हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक अभी तक सात विधायकों से ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया है
केजरीवाल ने ये भी लिखा कि शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं. पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए, लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली.”
👉 यह भी पढ़ें:
- Arvind Kejriwal का विवादित बयान-सीजेपी प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे, भड़की भाजपा
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- Instagram अकाउंट बंद होने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-पीएम मोदी के आगे झुका मेटा
- Arvind Kejriwal ने छेड़ा नया राग, कहा-पेपर लीक के बाद अब हमें E20 पर एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में बनी एसाईटी को अरविंद केजरीवाल ने ठहराया गैर कानूनी, कहा-बिना एफआईआर कैसे बनी?
- Arvind Kejriwal ने अमित शाह से पूछा सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए?




