👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
- Arvind Kejriwal ने छेड़ा नया राग, कहा-पेपर लीक के बाद अब हमें E20 पर एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी
0:00 left
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज दिल्ली में थे। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ उन्होंने रोड शो भी किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि एक भी वोट खराब नहीं होना चाहिए। बीजेपी को हराने के लिए एक–एक वोट आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर पड़ना चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि इनका काम और विकास ही प्रमाण है। जिस तरीके से शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, बिजली–पानी की सुविधा का इन्होंने इंतजाम किया है। ये न केवल देश में बल्कि दुनिया में उदाहरण बना है। लोग इस मॉडल की स्टडी करना चाहते हैं और अपने यहां लागू करना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनिल झा के समर्थन में रोड शो करते हुए उन्हें जीत दिलाने की अपील की। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि इस चुनाव में ये झाड़ू बीजेपी की बेईमानी का सफाया करने जा रहा है। मैं यहां उपस्थित जनता से अपील करता हूं कि आप सभी मिलकर बीजेपी का सफाया कीजिए। झाड़ू के पक्ष में वोट कीजिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि अब तो सुनने में आया है कि बीजेपी के लोग भी कह रहे हैं जो अरविंद केजरीवाल की योजनाएं हैं, उसे हम बंद नहीं करेंगे। तो सोचिए ये योजनाओं से घबरा गए हैं। इसलिए कोई भी वोट खराब न हो। सब का सब वोट झाड़ू के पक्ष में देकर आप को जीत दिलाने का काम करना है। अखिलेश यादव ने इस दौरान आप पार्टी का चुनाव चिह्न झाड़ू को भी लोगों के बीच लहराया।



