दिल्ली विधानसभा के बाद अब एमसीडी पर कब्जे की तैयारी में भाजपा, आज आप के तीन पार्षद हुए भाजपा में शामिल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली में करीब 26 साल बाद विधानसभा पर कब्जा करने के बाद अब भाजपा ने एमसीडी पर भी कब्जे की तैयारी में जुट गई है। शनिवार को आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद भाजपा में शामिल हुए। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में इन आप पार्षदों ने भाजपा का हाथ थामा। आज एंड्रयूज गंज से पार्षद अनीता बसोया, आरके पुरम से पार्षद धर्मवीर और चपराना वार्ड से पार्षद निखिल भाजपा में शामिल हुए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछली दिल्ली सरकार के सभी गलत काम खत्म होने वाले हैं, उन्हें सजा दी जाएगी। फिर चाहे वह शीश महल हो, शराब घोटाला हो, जल बोर्ड घोटाला हो, पैनिक बटन घोटाला हो, राशन कार्ड घोटाला हो या फिर मोहल्ला क्लिनिक घोटाला। हर उस व्यक्ति को सजा मिलेगी जिसने दिल्ली को लूटने का काम किया है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

भाजपा की नजर दिल्ली के महापौर पद पर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब भाजपा की नजर महापौर पर है, जिसके लिए अप्रैल में चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी ने पिछले साल नवंबर में हुए महापौर चुनाव में तीन मतों से जीत हासिल की थी। बीजेपी नेताओं ने बुधवार को कहा कि भाजपा आसानी से अपने पार्षद को महापौर बनवा सकती है। बीजेपी की दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में 48 सीट जीतने वाली भाजपा के पास दिल्ली नगर निगम में 14 मनोनीत सदस्यों में से 10 होंगे, जबकि ‘आप’ के पास चार होंगे। इसके अलावा, ‘आप’ के कई पार्षद नयी सरकार के तहत अपने वार्डों के विकास के लिए भाजपा में आने को तैयार हैं। इससे भाजपा महापौर चुनाव में अपने जीत के प्रति आश्वस्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

इंदौर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर मझनिया जोड़ के पास हुई यह घटना गहराती जा रही है।

इंदौर में इस साल 62 से ज्यादा हत्याएं, सभी मामलों में करीबी आरोपी

इंदौर में इस साल 62 से ज्यादा हत्याएं दर्ज हुईं। ज्यादातर मामलों में आरोपी परिवार के करीबी या परिचित पाए गए हैं।

दिल्ली में SIR पर विरोध, राहुल-प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए

दिल्ली में SIR पर विरोध के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए। विपक्ष ने चुनाव आयोग से इस्तीफे की मांग की।

डॉ. मोहन भागवत ने बालाघाट में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की सराहना की

डॉ. मोहन भागवत ने बालाघाट में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की सराहना की। इस बहादुरी ने भारतीय संस्कृति की ताकत दिखाई।

टी20 में अक्षर पटेल ने जसप्रीत बुमराह के मेडन विकेट रिकॉर्ड की बराबरी की

टी20 में अक्षर पटेल ने डबल-विकेट मेडन ओवर फेंककर जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड की बराबरी की। उनकी गेंदबाजी ने टीम इंडिया को मजबूती दी।

16,000 फीट ऊंचाई से पैराशूट छलांग, DRDO ने हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन में बढ़ाई ताकत

DRDO ने 16,000 फीट ऊंचाई से पैराशूट छलांग में सफलता हासिल की। यह एडवांस्ड हाई-एल्टीट्यूड पैराशूट सैन्य ताकत बढ़ाएगा।

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, सुनवाई की तारीख तय हुई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। सुनवाई की अगली तारीख 27 अक्टूबर 2026 तय हुई है। मामले में आयोग से जवाब मांगा गया है।

उज्जैन-इंदौर इंटरसिटी बस में आग के बाद एक्शन, AICTSL ने परमिट निरस्त करने की शुरू की कार्रवाई

उज्जैन-इंदौर बस में आग लगने के बाद AICTSL ने बस ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। बस का स्टेज कैरिज परमिट निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू।

राहुल गांधी के SIR मार्च पर रिजिजू का तंज, कहा भारत विरोधी ताकतों का नैरेटिव न बढ़ाएं

राहुल गांधी के SIR मार्च पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने तंज किया है। उन्होंने भारत विरोधी ताकतों का नैरेटिव बढ़ाने से बचने की नसीहत दी।

धारा 53 में छूटी रसूखदारों की करीब 300 करोड़ की जमीन, क्या वापस लेने की लड़ाई लड़ेगा आईडीए?

इंदौर विकास प्राधिकरण की 300 करोड़ की जमीन धारा 53 के तहत हाईकोर्ट से छूट गई है। अब सवाल है कि क्या आईडीए इसे वापस लेने की कानूनी लड़ाई लड़ेगा।