आरटीओ के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा के मामले में नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा-वसूली का पूरा रैकेट संभालते थे गोविंद राजपूत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। आरटीओ के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा के मामले में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने फिर से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर सौरभ को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सौरभ के घर मिले दस्तावेजों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग से एक केंद्रीय मंत्री को हर महीने 2 करोड़ रुपए जाते थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वसूली का पूरा रैकेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने संभाला।

सिंघार ने कहा कि दशरथ पटेल और अलीम खान रिटायर होने के बावजूद भ्रष्टाचार करते रहे। उनके अलावा संजय ढांडे, संजय श्रीवास्तव ने गोविंद राजपूत के साथ मिलकर घोटाला किया। सिंघार ने कहा कि एक साल में करीब डेढ़ हजार करोड़ की कमाई होती थी। इसी कमाई से मंत्री गोविंद राजपूत ने साल 2019 से 2024 के बीच पत्नी और बच्चों के नाम 400 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी। सिंघार ने कहा कि मंत्री राजपूत ज्ञान वीर समिति के नाम पर जमीनें दान करा रहे हैं। इसके लिए एक समिति बनाई गई, जिसमें गोविंद सिंह ने पत्नी और बेटे को रखा। समिति को जमीन दान कराई गईं। जो जमीन दान की गई वो भी गोविंद सिंह राजपूत के रिश्तेदारों की हैं।

सौरभ शर्मा के मामले में हो रही लीपापोती

उमंग सिंघार ने सौरभ शर्मा के मामले में लीपापोती का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्री और अधिकारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। सौरभ शर्मा की डायरी और कागजात में जिन लोगों के नाम सामने आए, उनसे अब तक पूछताछ क्यों नहीं की गई? सिंघार ने दावा किया कि डायरी में ‘टीसी और ‘टीएम का मतलब ट्रांसपोर्ट कमिश्नर और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर से है। उन्होंने पूछा कि इसका सच सामने क्यों नहीं लाया जा रहा है?

पोस्ट का ठेका लेने वालों से पूछताछ नहीं

सिंघार ने कहा कि परिवहन आरक्षक गौरव पाराशर, हेमंत जाटव और धनंजय चौबे चेक पोस्ट का ठेका लेते थे, लेकिन अब तक किसी भी जांच एजेंसी ने उन्हें जांच के दायरे में नहीं लिया। न तो उनकी फोन कॉल डिटेल निकाली गई और न ही किसी तरह की गहराई से जांच हुई। ये सभी लोग शिवपुरी के अलग-अलग चेक पोस्ट पर ठेका लेकर अवैध वसूली में शामिल थे। सिंघार ने सौरभ शर्मा के सहयोगी डबरा के अजय रावत को भी जांच के घेरे में लेने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि अजय रावत चेक पोस्ट पर अवैध वसूली का काम करता था।

अपने बंगले में डील करते थे राजपूत

सिंगार ने कहा कि उस दौरान परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत थे और सभी डील उनके बंगले पर होती थी। इस घोटाले में मंत्री राजपूत, हवाला कारोबारी लोकेश, संजय श्रीवास्तव और श्वेता श्रीवास्तव शामिल थे, जो क्लोन कंपनी चलाते थे। सिंघार ने कहा कि सरकार को इस मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

भाजपा ने सिंघार पर किया पलटवार

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि ये वही उमंग सिंघार है, जिन पर 15 महीने की कमलनाथ सरकार के दौरान अपने ही मंत्रालय में खरीद-फरोख्त, ट्रांसफर, पोस्टिंग जैसे कई मामलों में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उन पर झारखंड के प्रभारी सचिव रहते टिकट बेचने के आरोप भी लगे थे, ये आरोप कांग्रेस नेताओं ने ही लगाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कर्नल सोफिया विवाद में मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी से इनकार

कर्नल सोफिया विवाद में मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी से इनकार का फैसला आया है। इस कदम से राजनीतिक और कानूनी दोनों क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

मध्य प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, अब फ्री मिलेगी स्कूटी

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को फ्री स्कूटी देने का फैसला किया है। योजना से 7500 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक जमा करने हैं 2 करोड़

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें चेक बाउंस मामले में 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।

Sensex में 778 अंक की गिरावट, Nifty 23,150 के नीचे बंद हुआ बाजार

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स में 778 अंक की गिरावट आई। निफ्टी 23,150 के नीचे बंद हुआ। निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।

कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?

राहुल गांधी के छात्र कार्यक्रम से पहले भाजपा ने इंदौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा किया। यह युवा राजनीति में भाजपा की सक्रियता को दर्शाता है।

HAL से बड़ी सौगात: इंडियन एयरफोर्स और Pawan Hans को मिलेंगे 3 स्वदेशी एयरक्राफ्ट

HAL से बड़ी सौगात के तहत इंडियन एयरफोर्स और Pawan Hans को तीन स्वदेशी एयरक्राफ्ट मिलने जा रहे हैं। यह कदम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा।

सरकार ने Air India को बिना इमिग्रेशन के देश छोड़ने पर दिया शो कॉज नोटिस

सरकार ने एयर इंडिया को बिना इमिग्रेशन के देश छोड़ने पर कारण बताओ नोटिस दिया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन विदेशी बिना जांच के विदेश गए।

भोपाल मेट्रो ने घटाए 21 फेरे, यात्रियों की कमी और बढ़ते खर्च के बीच टाइम टेबल बदला

भोपाल मेट्रो ने यात्रियों की कमी के कारण 21 फेरे घटाए हैं। टाइम टेबल बदला गया ताकि बढ़ते खर्चों को नियंत्रित किया जा सके।

9850 करोड़ का सागर-सतना एक्सप्रेसवे बनेगा वाराणसी-प्रयागराज वालों के लिए गेमचेंजर

9850 करोड़ का सागर-सतना एक्सप्रेसवे वाराणसी-प्रयागराज वालों के लिए गेमचेंजर साबित होगा। यह यात्रा और व्यापार दोनों को तेज करेगा।

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस: पति ने बताया, कारोबारी के पास थे आपत्तिजनक वीडियो

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस में पति ने खुलासा किया कि कारोबारी के पास आपत्तिजनक वीडियो थे। यह मामला अब और गंभीर हो गया है।