नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि इसके लिए दो महीने तक अभियान चलाया जाए। उपराज्यपाल ने यह फैसला मुस्लिम प्रतिनिधियों की मांग के बाद लिया है।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से जारी लेटर में सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। राजभवन की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि दो महीने का विशेष अभियान चलाया जाए और अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों पर कार्रवाई की जाए। इसमें अवैध रूप से सड़क, पार्क, फुटपाथ आदि में रहने वाले घुसपैठियों पर एक्शन का आदेश दिया गया है। उपराज्यपाल ने 33 सम्मानित मौलाना और हजरत निजामुद्दीन दरगाह से जुड़े मुस्लिम प्रतिनिधियों की मांग के बाद यह आदेश जारी किया है। मुस्लिम प्रतिनिधियों ने दिल्ली के उपराज्यपाल और पुलिस कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपा था। इसमें उन्होंने दिल्ली में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
उपराज्यपाल से मिले थे मुस्लिम प्रतिनिधि
मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों का जिक्र करते हुए दिल्ली में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चलाने की अपील की थी। मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से कहा था कि अवैध रूप से भारत में घुसे बांग्लादेशियों को किराए पर घर, किसी भी प्रतिष्ठान में नौकरी नहीं दी जाए। उनके बच्चों को सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन न दिए जाए। अवैध बांग्लादेशियों की ओर से सड़क, फुटपाथ, पार्क या अन्य किसी सरकारी जमीन पर जबरन कब्जे को हटाया जाए। इसके साथ ही गैर कानूनी रूप से आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या अन्य कोई सरकारी दस्तावेजों को निरस्त किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा था कि पहले की तरह अभियान चलाकर अवैध बांग्लादेशियों को चिन्हित कर वापस बांग्लादेश भेजा जाए।



