प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 10 साल: पीएम मोदी ने लाभार्थियों से की बातचीत, विपक्ष पर भी कसा तंज

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 10 साल: पीएम मोदी ने लाभार्थियों से की बातचीत, विपक्ष पर भी कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के 10 साल पूरे होने के अवसर पर देशभर से आए लाभार्थियों से अपने निवास पर विशेष बातचीत की। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों के अनुभवों को जाना और योजना के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की।

PMAY-Grameen: PM मोदी इन तीन राज्यों में जारी करेंगे नए ग्रामीण घरों की  पहली किस्त, एक नया एप्लिकेशन भी होगा लॉन्च - pmay grameen pm modi will  release the first installment of

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मैंने पूरे भारत से मुद्रा लाभार्थियों को अपने निवास पर आमंत्रित किया था। उन्होंने इस योजना से उनके जीवन में आए बदलावों के बारे में रोचक जानकारी साझा की।”

बिना गारंटी के 33 लाख करोड़ का कर्ज

प्रधानमंत्री ने बताया कि अब तक मुद्रा योजना के अंतर्गत देश के नागरिकों को 33 लाख करोड़ रुपये का जमानत-मुक्त ऋण प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने विपक्ष पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि “अखबारों में पढ़ते हैं कि यह अमीरों की सरकार है, लेकिन सच्चाई यह है कि 33 लाख करोड़ रुपये देश के आम लोगों को दिए गए हैं।”

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास

पीएम मोदी ने कहा कि यह योजना उनकी तारीफ के लिए नहीं है, बल्कि यह देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके भीतर के उद्यमी को प्रोत्साहित करने का माध्यम है। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के ज़रिए सबसे ज़्यादा महिलाएं आगे आई हैं, जिससे समाज में बदलाव की लहर साफ दिख रही है।

सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता पर दिया ज़ोर

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सामान्यत: सरकारें केवल योजनाओं की घोषणा करके छोड़ देती हैं, लेकिन वर्तमान सरकार योजनाओं का मूल्यांकन भी करती है। “हम लाभार्थियों से फीडबैक ले रहे हैं, और अगर किसी सुधार की ज़रूरत होगी तो हम उसके लिए भी तैयार हैं,” उन्होंने कहा।

क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना?

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का उद्देश्य देश में स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। इसके तहत भारत सरकार बिना किसी गारंटी के 20 लाख रुपये तक का लोन प्रदान करती है, जिससे लोग अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें।

योजना के अंतर्गत तीन श्रेणियों में ऋण प्रदान किया जाता है:

  • शिशु कैटेगरी: ₹50,000 तक का लोन

  • किशोर कैटेगरी: ₹50,001 से ₹5 लाख तक का लोन

  • तरुण कैटेगरी: ₹5 लाख से ₹20 लाख तक का लोन

यह योजना उन नौकरीपेशा या बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है जो खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं लेकिन वित्तीय सहायता और जानकारी के अभाव में पीछे रह जाते हैं।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने बीते 10 वर्षों में लाखों लोगों की ज़िंदगी बदली है, और सरकार इसे और भी बेहतर बनाने के लिए लाभार्थियों से लगातार संवाद कर रही है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।