नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट जंग के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। केरल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि भारत का पड़ोसी आजकल जिस स्थिति में है, उसमें कोई भी ‘गलत हरकत‘ कर सकता है। राजनाथ सिंह ने चेतावनी दी कि अगर उसने ऐसा करने की हिम्मत की तो भारत का एक्शन अभूतपूर्व और निर्णायक होगा।
राजनाथ सिंह ने कहा देश में ईंधन या गैस का कोई भी संकट नहीं है। भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए तैयार है। भारतीय नेवी होर्मुज स्ट्रेट से टैंकरों को सुरक्षित रूप से ला रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत के हितों की रक्षा के लिए कूटनीतिक कुशलता का इस्तेमाल कर रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- Defence Minister Rajnath Singh का विपक्ष पर हमला, कहा-स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल
- Defence Minister Rajnath Singh की पाकिस्तान की दो टूक-आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी
- India-Pakistan Tension: राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान! “आतंक के संरक्षकों तक नहीं पहुंचेगा सिंधु का पानी”, पाकिस्तान को सीधी चेतावनी
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मर्जी से 72 घंटे में खत्म किया, वरना हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे
रक्षामंत्री ने कहा कि बीते 11 साल में चाहें इंटरनल सिक्योरिटी की बात हो, चाहे बाहर के दुश्मनों से सुरक्षा की, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती दी है। अगर सिर्फ आतंकवाद की बात करें तो याद कीजिए कि कांग्रेस की सरकार में हालात कैसे थे? आए दिन देश में किसी न किसी जगह पर आतंकी घटनाएं होती थीं। जब से एनडीए की सरकार बनी है, आतंकी घटनाओं पर न केवल लगाम लगी है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ हमने निर्णायक एक्शन भी लिए हैं। इस दौरान रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया।



