ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-पाकिस्तान ने ही कहा था, अब रोक लीजिए महाराज

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में आज ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू हुई। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने जब पाकिस्तान पर करारा हमला किया तो पाकिस्तान ने हार मार ली। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने कहा महाराज बहुत हो गया अब रोक दीजिए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि सबसे पहले, मैं इस सदन के माध्यम से उन वीर सपूतों को नमन करता हूं जो इस राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा के लिए सदैव तैयार और तत्पर रहते हैं। साथ ही, मैं उन शहीदों की स्मृति को भी श्रद्धा से नमन करता हूं जिन्होंने भारत की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। मैं पूरे देश की ओर से सेनाओं के सभी जवानों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता हूं। राजनाथ सिंह ने कहा कि 6 और 7 मई 2025 को भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के नाम से एक ऐतिहासिक सैन्य अभियान को अंजाम दिया। यह केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि यह भारत की संप्रभुता, अस्मिता, नागरिकों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति का एक प्रभावशाली और निर्णायक प्रदर्शन था।

रक्षा मंत्री ने कहा कि इस ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले हमारी सेनाओं ने हर पहलू का गहन अध्ययन किया। हमारे पास कई विकल्प उपलब्ध थे, लेकिन हमने वही विकल्प चुना जिसमें आतंकवादियों और उनके ठिकानों को अधिकतम नुकसान पहुँचे और पाकिस्तान के आम नागरिकों को कोई क्षति न हो। भारतीय सेनाओं द्वारा की गई यह सुसंगठित और सटीक कार्रवाई थी, जिसमें 9 आतंकी ढांचों को निशाना बनाकर नष्ट किया गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस सैन्य कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी, उनके प्रशिक्षक, हैंडलर और सहयोगी मारे गए।

भारतीय वायुसेना ने पश्चिम मोर्चे पर पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया। हमारी सेनाओं ने चकलाला, सरगोधा, रफीकी, रहीम यार खान जैसे बड़े एयर बेस पर प्रहार किया। पूरी दुनिया ने भारतीय वायुसेना के शौर्य और बहादुरी की तस्वीर देखी। तीनों सेनाओं ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर। वायुसेना ने आसमान से हमले किए, थलसेना ने जमीन पर मोर्चा संभाल लिया और पाकिस्तान की हर हरकत का करारा जवाब दिया। भारतीय नौसेना ने भी उत्तरी अरब सागर में अपनी तैनाती मजबूत कर दी। पाकिस्तान को यह साफ संदेश दिया कि हम समुद्र से लेकर जमीन तक पाकिस्तान के हर अहम ठिकानों पर प्रहार करने में हम सक्षम हैं। इसलिए रोकी गई भारतीय सेना की कार्रवाई

भारत ने कार्रवाई इसलिए रोकी क्योंकि संघर्ष के दौरान जो भी लक्ष्य तय किए गए थे हम पूरी तरह से हासिल कर चुके थे, इसलिए यह मानना की ऑपरेशन किसी दबाव में रोका गया था ये बिल्कुल बेबुनियाद है। दरअसल, ट्रंप ने अचानक यह दावा किया था कि उन्होंने भारत–पाकिस्तान से इस बारे में बात की और दोनों देश सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं सदन को फिर से आश्वस्त करना चाहता हूं कि अपने राजनीतिक जीवन में जान बूझकर कभी भी असत्य न बोलूं इसकी भरपूर कोशिश की है। मैं कहना चाहता हूं कि भारतीय वायुसेना ने जब पाकिस्तान पर करारा हमला किया तो पाकिस्तान ने हार मार ली। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने कहा महाराज बहुत हो गया अब रोक दीजिए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।