दिसंबर का आसमानी नजारा: आज दिखेगा साल का आखिरी कोल्ड सुपरमून, 21 दिसंबर को होगी सबसे लंबी रात

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

दिसंबर का आसमानी नजारा: आज दिखेगा साल का आखिरी कोल्ड सुपरमून, 21 दिसंबर को होगी सबसे लंबी रात

देशभर में दिसंबर महीना कई दुर्लभ खगोलीय घटनाओं से भरा हुआ है। गुरुवार की रात वर्ष 2025 का आखिरी सुपरमून दिखाई देगा, जिसे ‘कोल्ड सुपरमून’ कहा जाता है। यह चंद्रमा सामान्य से 10% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला नज़र आएगा क्योंकि इस समय यह पृथ्वी के करीब—करीब 3,57,000 किमी की दूरी पर होगा।

बड़ा और बेहतरीन...दिसंबर में कब दिखेगा साल का आखिरी 'सुपरमून'? जानें यह  क्यों है खास | Full Moon December 2025 When to watch this years final  supermoon Date time and best places

यह दिसंबर की पूर्णिमा 2025 की अंतिम पूर्णिमा भी है। सूर्यास्त के बाद चंद्रमा पूर्व दिशा में दिखाई देगा, आधी रात को आकाश में सबसे ऊंचाई पर रहेगा और सुबह सूर्य उदय के समय पश्चिम में अस्त होगा। लगातार चार सुपरमून की श्रृंखला में यह तीसरा सुपरमून है, चौथा जनवरी 2026 में दिखेगा।

क्यों कहलाता है ‘कोल्ड सुपरमून’?

दिसंबर में पड़ने वाली पूर्णिमा को उत्तरी गोलार्ध में कोल्ड मून कहा जाता है। इसे लॉन्ग नाइट मून भी कहा जाता है।
पृथ्वी के धुरी झुकाव के कारण इस समय उत्तरी ध्रुव सूर्य से सर्वाधिक दूर होता है, जिससे सूर्य का प्रकाश कम मिलता है और लंबी रातें होती हैं।

21 दिसंबर: वर्ष की सबसे लंबी रात

21 दिसंबर को साल की सबसे लंबी रात और सबसे छोटा दिन होगा। यह उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की आधिकारिक शुरुआत का संकेत है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को तोड़ने के आरोपों पर भाजपा भड़क गई है। भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस जारी कर अगले 7 दिनों के भीतर अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने को कहा गया है।  नोटिस में कहा गया है कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये के आपराधिक मानहानि के मुकदमे की चेतावनी दी गई है।