कुछ तो शर्म कर लेते सीएम सिद्धारमैया साहब, महाकुंभ का आंकड़ा गिनाने से पहले यह तो बता दीजिए, चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्या थे इंतजाम?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के जश्न में मची भगदड़ ने वहां के जिम्मेदारों की पोल खोल कर रख दी है। आरसीबी की जीत के बाद जब मंगलवार को ही पूरे देश में जश्न का माहौल नजर आ गया था, तब बेंगलुरु में इंतजाम क्यों नहीं किए गए। स्टेडियम के आसपास भीड़ नियंत्रण के उपाय भी नहीं थे। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि इस घटना में स्टेडियम के बाहर लाशें बिछने के बाद भी कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया प्रयागराज महाकुंभ की भगदड़ में मरे लोगों के आंकड़े गिनाते रहे।

सिद्धारमैया ने कहा कि ऐसी घटनाएं कई जगह हुईं। कुंभ मेले में भी तो 50-60 लोग मर गए थे। मैंने आलोचना नहीं की, अगर कांग्रेस आलोचना करती है तो वह अलग बात है। क्या मैंने या कर्नाटक सरकार ने आलोचना की? सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मैं इस घटना का बचाव नहीं करना चाहता। हमारी सरकार इस पर राजनीति नहीं करेगी। मैंने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और 15 दिन का समय दिया है। लोगों ने स्टेडियम के गेट भी तोड़ दिए और भगदड़ मच गई। किसी को इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। स्टेडियम की क्षमता सिर्फ 35,000 लोगों की है, लेकिन 2-3 लाख लोग आए।

सिद्धारमैयाजी, आपसे नहीं संभला बेंगलुरु

सिद्धारमैयाजी, आप का यह कहना कि इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी, बेहद गैर जिम्मेदाराना बयान है। यह आपके पूरे शासन-प्रशासन की विफलता है। क्या आपका खुफिया तंत्र, पुलिस-प्रशासन आईपीएल के फाइनल मैच के दिन सो रहा था? क्या आपको जीत के बाद पूरे देश में जश्न नहीं दिखा था? बेंगलुरु ही नहीं इंदौर तक में लोग रात में ही सड़कों पर उतर आए थे। क्या आपको यह नहीं पता था कि 18 साल में पहली बार जीत की खुशी में बेंगलुरु के लोग पागलों की तरह सड़क पर उतर आएंगे? यह बहाने मत बनाइए और कुंभ के आंकड़े मत गिनाइए। कुंभ में तो करोड़ो लोग एक दिन में पहुंच रहे थे, वह भी बाहर के। आपसे बेंगलुरु की नहीं संभल रहा।

क्रिकेट एसोसिशन पर ठिकरा फोड़ बच नहीं सकते

बेंगलुरु भगदड़ में 11 मौतों के बाद सबसे अहम सवाल यही उठ रहा है कि जीत के जश्न को मातम में बदलने का जिम्मेदार कौन? क्या आरसीबी की जीत को भुनाने में लोगों को बचाना भूल गई कर्नाटक सरकार? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने भगदड़ का ठिकरा सीधे सीधे क्रिकेट एसोशिएशन पर फोड़ दिया है। सीएम ने कहा कि ये प्रोग्राम क्रिकेट एसोसिएशन ने करवाया था। हमने सरकार की ओर से विधानसभा के सामने प्रोग्राम करवाया था, वहां तो कुछ नहीं हुआ। वहां का प्रोग्राम शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। सीएम साहब, आप यह बयान देते वक्त यह क्यों भूल गए विधानसभा और क्रिकेट स्टेडियम दो अलग जगह है। आम जनता तो स्टेडियम में ही आएगी न। आपने वहां इंतजाम क्यों नहीं किए।

भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि राज्य सरकार को इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जब पूरा देश और कर्नाटक आरसीबी की जीत का जश्न मना रहा था, तब राज्य सरकार ने बिना किसी पूर्व तैयारी के विक्टरी रैली निकालने की जल्दबाजी की, जिससे यह घटना हुई। कर्नाटक बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इतने लोगों की मौत हो गई। कांग्रेस सरकार की गैरजिम्मेदारी के कारण भगदड़ के बाद कई लोग जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया। कोई बुनियादी व्यवस्था नहीं थी। जब निर्दोष लोग मर रहे थे, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार क्रिकेटरों के साथ रील शूट करने और लाइमलाइट बटोरने में व्यस्त थे। यह आपराधिक लापरवाही है। कांग्रेस सरकार के हाथ खून से सने हैं।

कांग्रेस सरकार इस भगदड़ की पूरी जिम्मेदारी ले

जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी सिद्धारमैया सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तैयारी में चूक और एहतियाती उपायों को नहीं करने की वजह से चिन्नास्वामी के बाहर भगदड़ मची। कांग्रेस सरकार को इस भगदड़ की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।