इधर, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट, उधर, अस्पताल में भर्ती दिखे मलिक

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कीरू जलविद्युत परियोजना के ठेके में हुए 2,200 करोड़ रुपये के घोटाले में जम्मूकश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक और पांच अन्य के खिलाफ गुरुवार को चार्जशीट दाखिल किया है। इधर, चार्जशीट दाखिल होने के बाद मलिक ने एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें वे अस्पताल में भर्ती नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने तीन साल की जांच के बाद एक विशेष अदालत के समक्ष अपनी रिपोर्ट पेश की है। सीबीआई ने अप्रैल 2022 में जम्मूकश्मीर सरकार के अनुरोध पर मामला दर्ज किया था। मलिक 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मूकश्मीर के राज्यपाल रहे थे। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें इस परियोजना से संबंधित एक फाइल सहित दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। पिछले साल सीबीआई द्वारा तलाशी अभियान चलाए जाने के बाद उन्होंने अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से इनकार किया था। तब मलिक ने कहा था कि जिन लोगों के खिलाफ उन्होंने शिकायत की थी और जो भ्रष्टाचार में लिप्त थे, उनकी जांच करने के बजाय सीबीआई ने उनके आवास पर छापा मारा। इस पर उन्होंने एक्स पर लिखा था कि उन्हें 4-5 कुर्ते और पायजामा के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। तानाशाह सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके मुझे डराने की कोशिश कर रहा है। मैं एक किसान का बेटा हूं, मैं तो डरूंगा और ही झुकूंगा। सीबीआई ने ने चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (सीवीपीपीपीएल) के तत्कालीन अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी, एम एस बाबू, एम के मित्तल और अरुण कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों के अलावा निर्माण कंपनी पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मलिक ने पोस्ट किया फोटो

इस केस में चार्जशीट दाखिल होने के बाद मलिक ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि वह अस्पातल में भर्ती हैं और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि उन्हें कई शुभचिंतकों के फोन रहे हैं, जिनका वह जवाब नहीं दे पा रहे हैं। पोस्ट के साथ एक फोटो भी है, जिसमें वे अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bihar के बांकीपुर उप चुनाव में जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द,  तेज प्रताप यादव ने षड्यंत्र बताया

बांकीपुर से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप ने कहा कि उनके कैंडिडेट के साथ सरकार के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है। इससे पहले वीणा को कल उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वे नामांकन दाखिल कर बाहर निकली थीं।