भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, भारत विरोधी गठबंधन का हिस्सा होने का लगाया आरोप

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी पर भारत विरोधी गठबंधन का हिस्सा होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा ने कल एक इंटरव्यू में कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्लोबल प्रोग्रेसिव अलायंस का हिस्सा है और उसी में भाग लेने के लिए राहुल गांधी जर्मनी गए थे। सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी इस अलायंस के सह–अध्यक्ष हैं और वे खुद इसके सदस्य हैं।

त्रिवेदी ने कहा कि जब सैम पित्रोदा से सवाल किया गया कि आप जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोगों के साथ उठते बैठते हैं, जिस पर पित्रोदा ने कहा– हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस पर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी से सवाल किया कि आपको किसकी परवाह है? किसके दबाव में राहुल गांधी विदेश जाते हैं? भाजपा ने सवाल किया कि क्या आप भारत विरोधी वैश्विक गठबंधन के सदस्य बन गए हैं? सैम पित्रोदा ने ये बात स्वीकार की है।

त्रिवेदी ने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी मुलाकात न होने पर आपत्ति जताई थी, लेकिन मुलाकात सिर्फ मेजबान देश ही तय नहीं करता, बल्कि मेहमान देश भी तय करता है। राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं अभी आप जर्मनी गए थे, तो उन्होंने एक संस्थान में भारत विरोधी बयान दिया, लेकिन वह संस्थान रूस में प्रतिबंधित है।

भारत विरोधी ताकतों की मदद से सत्ता का सपना

जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर त्रिवेदी ने कहा क 23 जनवरी 2020 को दावोस में जॉर्ज सोरोस ने कहा था कि दुनिया में सिविल सोसाइटी को फिर से स्थापित करने के लिए और राष्ट्रवादी ताकतों को हराने के लिए 10 लाख डॉलर का फंड खर्च करने का एलान किया था और प्रधानमंत्री मोदी का नाम साफ तौर पर लिया था। इससे ये साफ है कि राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी के द्वारा सत्ता पाने की संभावनाएं खत्म होती नजर आ रही हैं, इसलिए वे भारत विरोधी ताकतों की मदद से सत्ता पाने का दिवा–स्वप्न देख रहे हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार हासिल किया एफआईएच विश्व रैंकिंग में पांचवां स्थान

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच विश्व रैंकिंग में पहली बार पांचवां स्थान हासिल किया। चीन पर 6-2 की जीत के बाद टीम ने इतिहास रचा।

सायोनी घोष समेत 20 TMC बागी सांसदों ने स्पीकर को दिया जवाब, संसदीय नियमों का उल्लंघन नहीं

सायोनी घोष समेत 20 तृणमूल कांग्रेस बागी सांसदों ने दलबदल कानून पर स्पीकर को जवाब सौंपा। सांसदों ने कहा- संसदीय नियमों का उल्लंघन नहीं।

यूएई के रास अल खैमाह में बस-ट्रक टक्कर, 13 की मौत, भारतीय भी शामिल

रास अल खैमाह में बस-ट्रक टक्कर में 13 लोगों की मौत, 14 घायल। हादसे में भारतीय नागरिक भी शामिल, दूतावास ने हेल्पलाइन जारी की।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में बनाया शतक, 52 गेंदों में 200 रन

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा। इंडिया-ए ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

कार्तिगई दीपम उत्सव: पुजारियों ने उच्छिपिल्लैयार मंदिर पर जलाया दीया

कार्तिगई दीपम उत्सव में तिरुप्परनकुंद्रम के उच्छिपिल्लैयार मंदिर पर पारंपरिक स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

CBI ने दमोह के डाक निरीक्षक को 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

दमोह डाक निरीक्षक रिश्वत मामले में सीबीआई ने उप-विभागीय डाक निरीक्षक को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज।

प्रियंका गांधी ने बताया बचपन का किस्सा, स्कूल में लड़के को मारा था थप्पड़

प्रियंका गांधी का बचपन का किस्सा: 1977 के चुनाव के बाद स्कूल में छात्र को थप्पड़ मारने का वाकया वीडियो में साझा किया। राहुल गांधी ने भी अपना अनुभव बताया।

चीन से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की अगरतला में इमरजेंसी लैंडिंग

चीन से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की अगरतला में इमरजेंसी लैंडिंग मंगलवार को हुई। मेडिकल इमरजेंसी के कारण विमान को एमबीबी एयरपोर्ट पर उतारा गया।

नागपुर से लूटे गए 3.74 करोड़ रुपये बालाघाट के खेत में भूसे के नीचे मिले

नागपुर लूट मामले की 3.74 करोड़ की नकदी बालाघाट के खेत में भूसे के नीचे मिली। दो आरोपी गिरफ्तार, चार फरार, पुलिस की जांच जारी।

उत्तर प्रदेश में एकनाथ शिंदे की एंट्री, 35 सीटों पर हिंदुत्व एजेंडे के साथ चुनाव लड़ेगी शिवसेना

उत्तर प्रदेश में शिवसेना ने हिंदुत्व एजेंडे के तहत 35 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। प्रयागराज में पार्टी ने गठबंधन और रणनीति स्पष्ट की।