बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष का हमला तेज, तेजस्वी यादव बोले– “फर्जीवाड़े का लाइव शो चल रहा है”

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष का हमला तेज, तेजस्वी यादव बोले– “फर्जीवाड़े का लाइव शो चल रहा है”

बिहार में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इंडिया गठबंधन के सातों घटक दलों के साथ-साथ सांसद पप्पू यादव भी अपने समर्थकों के साथ चक्काजाम को समर्थन दे रहे हैं। राज्य के लगभग सभी प्रमुख शहरों में चक्काजाम का व्यापक असर देखा जा रहा है।

Tejashwi Yadav Latest News, Updates in Hindi | तेजस्वी यादव के समाचार और  अपडेट - AajTak

इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निर्वाचन आयोग के 2025 विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे “अव्यवस्थित, अराजक और असंवैधानिक” बताया है। उन्होंने इस प्रक्रिया को लोकतंत्र के लिए घातक करार देते हुए कहा कि “हम बिहार के लोकतंत्र को यूं अपवित्र नहीं होने देंगे।”

तेजस्वी यादव ने अभियान में हो रही गड़बड़ियों की ओर इशारा करते हुए निम्नलिखित बिंदु गिनाए:

  • फर्जी फॉर्म भरे जा रहे हैं, वह भी बिना दस्तावेज और सत्यापन के
  • मौखिक रूप से सम्पूर्ण विवरणी के बिना ही फॉर्म भरने का निर्देश
  • फर्जी हस्ताक्षर और निरक्षर बताकर किसी कर्मचारी से जबरन अंगूठा लगवाना
  • मतदाता की जानकारी के बिना डाटा अपलोड
  • ERO और BLO पर 50% फॉर्म तत्काल अपलोड करने का असंभव दबाव
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर और सुपरवाइजर से 10,000 फॉर्म प्रतिदिन अपलोड कराने का अव्यावहारिक लक्ष्य

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सब 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले जल्दबाजी में किया जा रहा है ताकि “आंकड़ों की बाज़ीगरी” से सच्चाई को छिपाया जा सके।

उन्होंने बताया कि कहीं कहा जा रहा है “आधार कार्ड ही काफी है”, तो कहीं “किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं” — इससे मतदाताओं के बीच भारी भ्रम पैदा हो गया है। तेजस्वी ने कहा,मैं खुद पार्टी कार्यकर्ताओं, BLO और आम नागरिकों से बात कर रहा हूं। हर जगह अलग ही कहानी, अलग ही जालसाजी देखने को मिल रही है। ऐसा लग रहा है जैसे फर्जीवाड़े का एक लाइव शो चल रहा है, जिसमें हर दिन, हर घंटे नई स्क्रिप्ट और नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।”

तेजस्वी यादव ने निर्वाचन आयोग से इस प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लोकतंत्र को दूषित होने से बचाने की अपील की है

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।