वोटर लिस्ट विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : ममता बनर्जी रहेंगी मौजूद
सुप्रीम कोर्ट बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- ज्ञानेश कुमार जी, क्या आपके सहकर्मी भी विपक्ष की तरह झूठ बोल रहे?
- वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव फिर टले, मतदाता सूची की जांच होगी
- कर्नल सोफिया मामला: मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार
- इमरान खान का मेडिकल चेकअप: अस्पताल से फिर अदियाला जेल भेजे गए, पाकिस्तान में सियासी हलचल तेज
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने उनकी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह काले कोट में सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के साथ लिखा गया है, ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट में SIR को चुनौती देंगी।
इस केस में ममता बनर्जी के अलावा मोस्तारी बानो, टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन की ओर से भी अर्ज़ियां दाख़िल की गई हैं।
गौरतलब है कि 19 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निर्देश जारी करते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और इससे आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
इस बीच सोमवार को ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं और SIR से प्रभावित कुछ परिवारों के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से भी मुलाकात की थी।
ममता बनर्जी लगातार पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को रोकने की मांग कर रही हैं और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा बता रही हैं।



