👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत
- नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार
- बिहार के गयाजी में कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत
0:00 left
पटना। बिहार की राजधानी पटना में बुधवार रात अटल पथ पर वाहन की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों पर एक स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में एक महिला सिपाही की मौत हो गई है, जबकि एक दरोगा और एएसआई की हालत गंभीर है।
घटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र स्थित अटल पथ पर हुई। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पटना एसएसपी आसपास के थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने महिला सिपाही को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि एसके पुरी थाने की पुलिस अटल पथ पर वाहन चेकिंग अभियान में चला रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी ने चालक ने वाहन जांच कर रहे पुलिसकर्मियों पर ही गाड़ी चढ़ा दी। पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने वाले वाहन का चालक फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। सभी घायल पुलिस कर्मी एक ही अस्पताल में इलाज करा रहे थे। जानकारी के अनुसार, महिला पुलिस कर्मी कोमल कुमारी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। वह डायल 112 इमरजेंसी सर्विस में तैनात थीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया है। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि जिस स्कॉर्पियो गाड़ी से यह हादसा हुआ है, उसपर भाजपा का झंडा लगा हुआ था।



