0:00
0:00 left
बिहार;जितिया त्यौहार स्नान, डूबने से बच्चों सहित 46 की मौत
बिहार राज्य में जितिया त्यौहार में तालाब और अन्य जगहों पर नहाने के दौरान 46 लोगों की मौत हो गई, इनमें 37 बच्चे भी शामिल हैं.
बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक राज्य के अलग अलग जिलों में जितिया त्यौहार के दौरान यह हादसा हुआ है. विभाग के मुताबिक मरने वालों में दो पुरुष भी शामिल हैं.
तालाब में डूबने की वजह से सबसे अधिक आठ-आठ मौत औरंगाबाद और कैमूर में हुई है.
दक्षिण बिहार के जिलों में आमतौर पर तालाब में पानी कम होता है, लेकिन विभाग के मुताबिक इस साल अधिक बारिश की वजह से तालाब में पानी ज्यादा है.
राज्य के रोहतास, अरवल, नालंदा, सीवान और बक्सर समेत कुछ अन्य जिलों में भी महिलाओं और बच्चों के जितिया त्यौहार में नहाने के दौरान पानी में डूबने की वजह से मौत हुई है.
👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत
- नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार
- बिहार के गयाजी में कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत



