बिहार: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 9 कांवड़ियों की मौत
बिहार के वैशाली ज़िले में करंट की चपेट में आने से नौ कांवड़ियों की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हो गए हैं. घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से यह हादसा हो गया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत
- नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार
- बिहार के गयाजी में कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत

सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने पुष्टि की है उन्होंने बताया कि रविवार रात 10:45 बजे के आस पास की घटना है. दो लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सुल्तानपुर गांव के पास गाड़ी पर हाईटेंशन तार गिर जाने के कारण कांवड़ियों की मौत हुई है.



