👉 यह भी पढ़ें:
- Bihar : बांकीपुर उपचुनाव के बीच राजद को तगड़ा झटका, प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
- Bihar के बांकीपुर उप चुनाव में जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव ने षड्यंत्र बताया
- Bihar में विधवा पेंशन के 1100 रुपए लेने बैंक पहुंची महिला के खाते में 740 करोड़, बैलेंस देख बिगड़ी तबीयत
- Ajmer Road Accident: अजमेर-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बेकाबू ट्रोले ने परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, एक लापता
- Himachal Pradesh Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की खाई में गिरने से मौत; ऑल्टो कार के उड़ गए परखच्चे
- Ratlam News: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 2 की मौत, 15 से ज्यादा लोग झुलसे
0:00 left
पटना। बिहार के मोतिहारी में रविवार को एक बेकाबू ट्रक ने 5 बाइक और ई–रिक्शा को रौंद दिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। हादसे के बाद 4 बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। लोगों के शव सड़क पर बिखर गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा मोतिहारी–गोपालगंज नेशनल हाइवे पर कोटवा थाना क्षेत्र के दिपउ मोड़ के पास रविवार दोपहर हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने लगातार छह गाड़ियों को टक्कर मार दी? ट्रक की चपेट में 5 बाइक और एक ई रिक्शा आई, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि मौके पर बाइक और ई–रिक्शा में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। तीन से चार बाइक ट्रक के नीचे जा फंसी। दुर्घटना में बाइक एवं ई–रिक्शा में सवार यात्रियों का सामान नेशनल हाइवे पर बिखरा पड़ा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों का ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया।



