👉 यह भी पढ़ें:
- Tamil Nadu में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव, लोकसभा में 543 सीटें बरकरार रखने की मांग
- Tamil Nadu विधानसभा में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पारित
- Udhayanidhi Stalin Arrest: विवादित बयान पर गिरफ्तारी, कुछ घंटों बाद स्टेशन बेल; तमिलनाडु की राजनीति में फिर उबाल
- कावेरी के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन! रेत में खुद को दफन कर बोले- ‘पानी दो, वरना फसल बर्बाद हो जाएगी’
- Tamil Nadu Bus Fire: पेरम्बलूर में चेन्नई-मदुरै जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 23 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया
- तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 7 महिलाओं की मौत, 65 से ज्यादा घायल
0:00 left
चेन्नई। तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के थिरुपथुर के पास रविवार को दो सरकारी बसों की आमने–सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की आशंका है। एक सप्ताह के अंदर तमिलनाडु में यह दूसरी दुर्घटना है।
पुलिस ने बताया कि एक बस कराईकुडी जा रही थी जबकि दूसरी मदुरै जा रही थी। तिरुपथुर के पास सड़क पर दोनों बसें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद कई यात्री गाड़ियों में फंस गए, लेकिन स्थानीय निवासियों और आपातकालीन टीमों ने उन्हें बाहर निकाला। घायलों को शिवगंगा सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। टक्कर इतनी जोरदार थी दोनों बसों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
23 नवंबर को भी टकराई थी बस
तमिलनाडु में एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। इससे पहले तेनकासी जिले में 23 नवंबर को दो बसों की आमने–सामने टक्कर हो गई थी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल हुए थे। मरने वालों में 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे।



