रांची में विराट कोहली ने शतक मार तोड़े कई रिकॉर्ड, किसी एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक बनाकर सचिन तेंदुलकर से आगे निकले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

रांची। भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक मार कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। इस पारी में कोहली ने कौन से 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए। इसमें किसी एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड शामिल है, जो पहले सचिन तेंदुलकर के नाम था। विराट कोहली ने इस मुकाबले में सिर्फ 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

इस शतक के साथ विराट कोहली ने एक ऐसा ऐतिहासिक माइलस्टोन स्थापित कर दिया है, जिसे तोड़ना लगभग असंभव माना जाता था। यह कोहली के वनडे करियर का 52वां शतक है। इस 52वें शतक के साथ विराट कोहली अब किसी एक इंटरनेशनल फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले वह 51 शतकों के साथ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर थे, जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 51 शतक जड़े हैं। कोहली का यह कारनामा उन्हें क्रिकेट इतिहास के शिखर पर स्थापित करता है।

विराट कोहली ने न केवल वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी एक नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया है। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके वनडे करियर का छठा शतक है। इस शतक के साथ, वह अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

कोहली ने बनाए एक दिन में पांच रिकॉर्ड

कोहली ने रविवार को एक ही दिन में पांच रिकॉर्ड बनाए हैं। एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक–विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही कोहली अब एक भारतीय वेन्यू पर सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रांची के झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में विराट ने 5 पारियों में 3 शतक लगाए हैं। विराट विशाखापट्टनम और पुणे में भी 3-3 शतक लगा चुके है। इतना ही नहीं विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने 135 रनों की इस पारी में सचिन तेंदुलकर का एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, वह भारत में वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली नंबर-3 पोजीशन पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।