प्रथम चरण के मतदान के बीच बिहार के फारबिसगंज से पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा-घुसपैठियों को बचाने में जुटे राजद और कांग्रेस वाले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में आज गुरुवार को प्रथम चरण की वोटिंग जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया जिले के फारबिसगंज में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने विपक्ष पर वार करते हुए 15 साल के जंगलराज का रिपोर्ट कार्ड बताया। उन्होंने बिहार से घुसपैठियों को बाहर करने की बात भी दुहराई।

पीएम मोदी ने कहा कि विकास के साथ–साथ, राष्ट्रीय सुरक्षा और बिहार के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा भी एनडीए सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार घुसपैठियों की पहचान कर रही है और उन्हें बिहार से बाहर निकाल देगी। ये घुसपैठिए आपके खेतों पर कब्जा करते हैं और आपका हक ले जाते हैं। इनकी पहचान करना और इन्हें बाहर निकालना बिहार के हित में अत्यंत आवश्यक है। वहीं ये राजद और कांग्रेस जैसे दल उन्हें बचाने में लगे हैं और भांति–भांति के झूठ फैला रहे हैं। ये वही लोग हैं जो घुसपैठियों को भारत का नागरिक बनाने में लगे रहे।

मैथिली में की भाषण की शुरुआत

पीएम ने अपनी जनसभा की शुरुआत मैथिली भाषा में करते हुए कहा कि मैं यहां नेता बनकर नहीं, आपके परिवार का सदस्य बनकर आया हूं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज बिहार में पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर वोटरों की शानदार तस्वीरें आ रही हैं। बूथों पर लंबी–लंबी कतारें लगी हैं। आज पूरे बिहार से एक ही आवाज आ रही है फिर एक बार एनडीए सरकार। उन्होंने महिलाओं से कहा कि मेरे मन में एक सवाल है। आपलोग सुबह–सुबह इतनी बड़ी संख्या में आई हैं। घरवालों को आज खाना मिलेगा क्या या तो आपने आज सुबह 4 बजे उठकर खाना बनाया होगा। आपका ऐसा प्यार और सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता होगा।

एनडीए के काम को अभूतपूर्व बताया

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के विकास और सुरक्षा को लेकर एनडीए सरकार ने जो कार्य किए हैं, वे अभूतपूर्व हैं और राज्य को एक नई दिशा दे रहे है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तक, हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए के कार्यकाल में गंगा नदी पर चार नए पुल बनाए गए हैं, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन सुगम हुआ है। कोसी नदी पर तीन नए पुल बनकर तैयार हैं, और तीन अन्य नए पुलों पर तेजी से काम चल रहा है, जो मिथिलांचल की भाग्य रेखा बदल देंगे। पीएम ने बताया कि केंद्र सरकार ने बिहार के लिए सात एक्सप्रेसवे मंजूर किए हैं, जिनमें से एक का काम पूरा भी हो चुका है। गोरखपुर–सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट बिहार के आर्थिक विकास को गति देंगे। सीमांचल जैसे क्षेत्रों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र की वर्षों पुरानी उपेक्षा दूर हो रही है।

एक-दूसरे के बाल नोचेंगे महागठबंधन वाले

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिनों पहले मैंने कांग्रेस–राजद के झगड़े को उजागर किया था। झगड़ा और बढ़ गया है। कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को राजद के खिलाफ मोर्चे पर उतार दिया है। वे मीडिया को इंटरव्यू दे रहे हैं और राजद के जंगलराज की कलई खोल रहे हैं। वे कह रहे हैं कि इस जंगलराज में दलितों, महादलितों और अति पिछड़ों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुआ है। अभी तो चुनाव हुए हैं, नतीजे आने पर वे एक–दूसरे के बाल नोचने लगेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान दिवस पर कहा- समय पर न्याय ही सच्चा न्याय, लंबित मुकदमों से चुनौतियां

संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश- समय पर न्याय जरूरी, लंबित मुकदमे न्याय व्यवस्था की बड़ी चुनौती। मुफ्त कानूनी सहायता पर भी जोर।

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का किया प्रस्ताव, राज्यसभा-लोकसभा की तिथियां तय

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का प्रस्ताव किया है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी।

प्राथमिक शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी छूट, आवेदन की अंतिम तिथि तक सारी योग्यता जरूरी

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को छूट नहीं मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी योग्यता पूरी होना अनिवार्य है।

संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह ने कहा- संविधान केवल किताब नहीं, भावना है

संविधान गौरव दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान केवल किताब नहीं, यह देश की भावना और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का प्रतीक है।

पन्ना के मनकी बीट जंगल में बाघिन का शव मिला, गले में क्लच वायर का फंदा

पन्ना टाइगर रिजर्व के पास मनकी बीट के जंगल में वयस्क बाघिन का शव मिला। गले में क्लच वायर का फंदा कसा था, शिकार की आशंका जताई गई।

यूपी चुनाव: जनसत्ता दल ने तीन प्रत्याशियों की सूची घोषित, राजा भैया कुंडा से लड़ेंगे

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशी सूची जारी की। राजा भैया कुंडा से, विनोद सरोज बाबागंज और कुलदीप पटेल विश्वनाथगंज से चुनाव लड़ेंगे।

सेंसेक्स 390 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,880 के पार, बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 26 नवंबर को बंद हुए। आईटी शेयरों की मजबूती से सेंसेक्स 390 अंक और निफ्टी 25,880 के पार पहुंचा।

27 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया की भिड़ंत

हिंदी बॉक्स ऑफिस क्लैश में 27 नवंबर को गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों के बजट, कलेक्शन और कास्ट पर नजर।

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी अमनदीप सिंह भामरा गिरफ्तार। रातीबड़ पुलिस जांच में जुटी।

IRCTC स्कैम: दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू, राबड़ी, तेजस्वी की याचिका खारिज की

IRCTC घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिका खारिज की। ट्रायल कोर्ट का आदेश बरकरार।