बिहार के लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, कार पर लोगों ने फेंके गोबर और पत्थर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार विधानसभा के लिए गुरुवार को प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। इसी दौरान लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर लोगों ने हमला कर दिया। उनकी गाड़ी पर गोबर और पत्थर फेंके गए। विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि राजद के गुंडों ने यह हमला किया है।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारी गाड़ी पर गोबर और पत्थर फेंके गए हैं। हम यहीं धरना पर बैठेंगे। यहां का एसपी इतना कायर है कि वह कुछ नहीं कर पा रहा है। प्रशासन कायर बना हुआ है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पर ऐसा हमला हो रहा है। अपराधी का इतना मनोबल बढ़ा हुआ है। जब तक विजय सिन्हा हैं, बिहार में जंगलराज नहीं रहेगा। विजय सिन्हा ने कहा कि राजद की गुंडागर्दी देखिए, जब ये सत्ता में भी नहीं आए हैं। मेरे पोलिंग एजेंट को धमकाया और सुबह 6.30 बजे ही उसे भगा दिया। वे मतदाताओं को बाहर नहीं आने दे रहे हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि चुनाव चल रहे हैं। हर उम्मीदवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाने का अधिकार है। अगर हमें कोई शिकायत मिलती है, तो हम उसकी जांच करेंगे। हम शांति बहाली सुनिश्चित कर रहे हैं। लखीसराय के एसपी अजय कुमार ने बताया कि मैं सुबह यहां आया था, सब कुछ शांतिपूर्ण था। जब डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पहुंचे, तो कुछ लोगों ने उनका विरोध किया। हम जांच कर रहे हैं।

विजय सिन्हा ने कहा-छाती पर बुलडोजर चलवाएंगे

विजय सिन्हा ने कहा कि ये गुंडे राजद कें हैं। सत्ता में आ रही है एनडीए तो इनके छाती पर बुलडोजर चलेगा। ये गुंडा सब प्रत्याशी को गांव नहीं घूमने देगा। ये अच्छे यादव को भी वोट नहीं करने दिया। राजद के गुंडों पर बुलडोजर चलेगा। सत्ता में नहीं आए हैं तब तो ये हाल है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।