👉 यह भी पढ़ें:
- Bihar : बांकीपुर उपचुनाव के बीच राजद को तगड़ा झटका, प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
- Bihar के बांकीपुर उप चुनाव में जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव ने षड्यंत्र बताया
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- Bihar में विधवा पेंशन के 1100 रुपए लेने बैंक पहुंची महिला के खाते में 740 करोड़, बैलेंस देख बिगड़ी तबीयत
- Hormuz Strait Attack: हॉर्मुज में दो जहाजों पर मिसाइल हमला, अमेरिका ने ईरान पर लगाया आरोप, मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा?
- Balochistan Attack: बलूचिस्तान में बड़ा फिदायीन हमला! BLA का दावा—Pakistan Coast Guard के 30+ जवान ढेर, ग्वादर में मचा हड़कंप
0:00 left
पटना। बिहार के नालंदा में बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर जानलेवा हमला हआ है। दोनों नेता ट्रक की चपेट में आने से ऑटो में सवार 9 लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने गए थे।
बताया जाता है कि मंत्री श्रवण कुमार और विधायक कृष्ण मुरारी गांव में करीब आधा घंटे तक पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद जब वे वापस लौटने लगे तभी ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। थोड़ी देर में ही ग्रामीण उग्र हो गए और लाठी–डंडों से हमला कर दिया। हालत हो गया कि अपनी जान बचाने के लिए मंत्री और विधायक को लगभग 1 किलोमीटर तक भागना पड़ा। हमले में उनके बॉडीगार्ड्स और कुछ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने समय पर कोई कदम नहीं उठाया। इसी वजह से लोगों की जान चली गई।



