क्या हम पाकिस्तान या अफगानिस्तान में रह रहे हैं; कन्नड़ अभिनेत्री
अभिनेत्री हर्षिका पूनच्चा ने दावा किया कि उन्हें और उनके पति भुवन को स्थानीय भाषा में बात करने की वजह से बेंगलुरु में प्रताड़ित किया गया. हर्षिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, हम स्थानीय लोग बेंगलुरु में कितना सुरक्षित हैं? क्या हम पाकिस्तान या अफगानिस्तान में रह रहे हैं?
👉 यह भी पढ़ें:
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, आयरलैंड को हराकर 2027 एकदिवसीय विश्व कप के लिए किया सीधा क्वालीफाई
- Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 की मौत, कई घायल
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- Delhi Terror Plot Foiled: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 आतंकी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कुछ दिन पहले परिवार के साथ मस्जिद रोड पर करमा नाम के रेस्टोरेंट में डिनर करने के लिए गए. डिनर करने के बाद जब हम गाड़ी में बैठे तो दो लोग ड्राइविंग सीट की खिड़की के पास आकर खड़े हो गए और बहस करने लगे. मेरे पति ने शुरुआत में उन्हें अनदेखा किया. लेकिन उन्होंने अभद्र भाषा में बात करते हुए कहा कि कर्नाटक के इन लोगों को सबक सिखाया जाए. बावजूद इसके मेरे पति शांत रहे. हर्षिका ने आगे कहा, दो-तीन मिनट में ही उस गैंग के 20 से 30 लोग वहां जमा हो गए और उन्होंने मेरे पति के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की. जब वो इस कोशिश में कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने हमारी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया. हर्षिका ने वीडियो के साथ कुछ स्क्रीनशॉट भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं.



