कोलंबो। एयर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार होते-होते बचा। कोलंबो से चेन्नई जा रही फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस घटना के कारण एयरलाइन को अपनी वापसी यात्रा रद्द करनी पड़ी। इस विमान में 158 यात्री सवार थे।
बताया जाता है कि एयर इंडिया की चेन्नई से कोलंबो जाने वाली फ्लाइट AI-273 (A320 VT-TNH) से मंगलवार रात करीब 1:55 बजे कोलंबो एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक पक्षी टकरा गया। लैंडिंग के बाद विमान को उड़ान के लिए क्लियरेंस दे दिया गया, क्योंकि उसको मामूली माना गया। इसके बाद जब वही विमान AI-274 के रूप में सुबह 4:34 बजे कोलंबो से चेन्नई लौटा तो टेक्निकल टीम ने रूटीन जांच की। इसमें एक फैन ब्लेड डैमेज पाया गया। अब तत्काल रूप से विमान को एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड घोषित कर दिया गया है। फिलहाल वह विमान सेवा से बाहर रहेगा। पूरी तरह जांच के बाद ही इसका इस्तेमाल होगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- Air India की अबू धाबी फ्लाइट इंजन खराबी से कोच्चि लौटी
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट
इंडिगो की फ्लाइट भी डायवर्ट
मंगलवार को इंडिगो का एक विमान लखनऊ की ओर डायरवर्ट किया गया। यह फ्लाइट दिल्ली से प्रयागराज जा रही थी, लेकिन भारतीय वायुसेना की एक्सरसाइज की वजह से इस लखनऊ भेज दिया गया।



