एयर इंडिया की फ्लाइट की बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग, अमृतसर से रवाना हुई थी फ्लाइट, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित

Date:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट की बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जाता है कि फ्लाइट संख्या एआई 117 में लैंडिंग से ठीक पहले अचानक इमरजेंसी सिस्टम एक्टिव हो गया था। सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह घटना प्लेन की फाइनल अप्रोच यानी लैंडिंग की फाइनल प्रक्रिया के दौरान हुई, जब विमान लगभग रनवे के करीब था।

एअर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 4 अक्टूबर 2025 को अमृतसर से बर्मिंघम जा रही फ्लाइट एआई-117 में ऑपरेटिंग क्रू को लैंडिंग से ठीक पहले RAT प्रणाली के सक्रिय होने जानकारी मिली। जांच में सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रॉलिक पैरामीटर सामान्य पाए गए। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और कोई तकनीकी खराबी दर्ज नहीं हुई। कंपनी ने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया के तहत विमान को ग्राउंड किया गया है ताकि उसकी विस्तृत जांच हो सके। विमान की वापसी उड़ान एआई 114 (बर्मिंघम से दिल्ली) को रद्द कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि रैम एयर टर्बाइन यानी आरएटी एक सुरक्षा उपकरण है, जो तब सक्रिय होता है जब विमान की मुख्य बिजली और हाइड्रोलिक सिस्टम में किसी तरह की समस्या आ सकती है। इलेक्ट्रिकल फेलियर, हाइड्रॉलिक सिस्टम फेलियर और दोनों इंजन फेल होने पर ये प्लेन के निचले हिस्से से बाहर निकल आता है। जबकि ऐसी स्थिति में ये रेडियो समेत फ्लाइट के जरूरी कंट्रोल्स को चालू रखने का काम करता है। हालांकि इससे विमान ऊपर नहीं जा सकता है, इसे एक छोटे प्रोपेलर की तरह माना जाता है। हालांकि, इस घटना के दौरान सभी बिजली और हाइड्रोलिक सिस्टम सामान्य पाए गए, और विमान की बर्मिंघम हवाई अड्डे पर लैंडिंग कराई गई।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।