इंदौर के शीतलामाता बाजार के मामले में दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, कहा-कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। इंदौर के शीतलामाता बाजार के विवाद में प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सीएम डॉ.मोहन यादव की चिट्‌ठी लिखी है। दिग्विजय सिंह ने अपनी चिट्ठी में सीएम को भारतीय न्याय संहिता की उन धाराओं को भी बताया है, जिनके तहत ऐसे मामलों में केस दर्ज किया जा सकता है। दिग्विजय ने लिखा कि पुलिस ने कार्रवाई के लिए जो 15 दिन का समय मांगा था उसकी समय सीमा 6 अक्टूबर को खत्म हो रही है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे कोर्ट जाएंगे।

दिग्विजय सिंह ने चिट्‌ठी में लिखा है-प्रिय डॉ. मोहन यादव जी, मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर में हिंदू और मुसलमान व्यापारियों के बीच साम्प्रदायिकता का जहर बोने वाली घटना की ओर आपका ध्यान दिलाना चाह रहा हूं। जहां सत्ताधारी दल भाजपा के दबाव में पुलिस आरोपियों पर मुकदमा न कर असामाजिक तत्वों को संरक्षण दे रही है। इस घोर निंदनीय घटना की पूरे प्रदेश में ही नही, देश में भी चर्चा हो रही है।

नेताओं के आगे पुलिस बेबस

दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि मध्यप्रदेश पुलिस की खुफिया शाखा के माध्यम से आपको भी इस घृणित घटनाक्रम का पता चल गया होगा। सत्ताधारी दल के नेताओं के सामने इंदौर पुलिस किस कदर बेबस है, यह एक माह से जारी घटनाक्रम से परिलक्षित होता है। अगस्त 2025 के अंतिम सप्ताह में पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मण सिंह गौड़ और स्थानीय विधायक व पूर्व महापौर मालिनी सिंह गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ ने शीतलामाता मंदिर बाजार, इंदौर के व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें मुस्लिम कर्मचारियों को दुकान से हटाने का फरमान जारी किया। साथ ही कहा कि जो भी मुस्लिम व्यापारी दुकानें लगा रहे हैं, उनसे दुकानें खाली करा ली जाएं। एकलव्य गौड़ विधायक पुत्र हिंद रक्षा संगठन नामक संस्था चलाता है और स्थानीय राजनीति में भाजपा विधायक का पुत्र होने के नाते सक्रिय है। दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि इंदौर कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष हेमा पंजवानी कहते है कि एकलव्य गौड़ के आदेश के बाद व्यापारी मुस्लिम सेल्समैनों को काम से हटा रहे हैं। भाजपा नेता के नफरत भरे बयान से भयभीत मुस्लिम कर्मचारी और व्यापारी रोजी-रोटी छिनने से बेरोजगार हो रहे हैं। दो सौ से अधिक मुस्लिम वर्ग के कर्मचारी दुकानों से हटा दिए गए हैं।

पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई

दिग्विजय ने लिखा है कि यह घोर आश्चर्य का विषय है कि आपके पास न सिर्फ गृह विभाग है बल्कि इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। आपके प्रभार के जिले इंदौर में साम्प्रदायिकता का इतना घृणित खेल आपकी ही पार्टी का एक विधायक पुत्र कर रहा है और देश भक्ति जन सेवा का नारा लगाने वाली पुलिस बेबस और लाचार है। इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे और शीतलामाता बाजार क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले कर्मचारियों और व्यापारियों ने 15 दिन पूर्व इस घटना का एक ज्ञापन इंदौर संभागायुक्त, आयुक्त पुलिस और डीसीपी को सौंपा था। इस पर आज तक कोई कार्यवाही नही की गई।

मुझे बाजार में जाने नहीं दिया

दिग्विजय सिंह ने अपनी चिट्‌ठी में लिखा है कि इंदौर में 27 सितम्बर को मैंने एक तटस्थ स्थान पर पीड़ित और प्रताड़ित व्यापारियों के साथ बैठक कर इस घटनाक्रम की वस्तुस्थिति जानी थी। इस दौरान जब मैने शीतलामाता मंदिर के दर्शन करने का कार्यक्रम बनाया तो स्थानीय पुलिस ने मुझे बाजार में जाने से रोक दिया। फिर मैने स्थानीय नेताओं और व्यापारियों के साथ चर्चा कर स्थानीय थाने में जाकर टी.आई. से बात की। अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त दिशेष अग्रवाल ने बताया कि उनके पास ज्ञापन विगत एक सप्ताह से जांच में लंबित है। आगामी 15 दिन में 6 अक्टूबर तक जांच पूरी कर मुकदमा दर्ज करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

दिग्विजय सिंह ने बताई धाराएं

दिग्विजय सिंह ने अपनी चिट्ठी में कार्रवाई के लिए धाराएं भी बताई हैं। उन्होंने लिखा कि इस घटना पर आपके स्तर से संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 152, 196, 197, 293, 299 सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश देने का कष्ट करें। पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं करने की स्थिति में साम्प्रदायिकता फैलाने वाली इस घटना को लेकर मैं पीड़ितों के साथ उनके हक को लेकर न्यायालय में याचिका दायर करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

इंदौर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर मझनिया जोड़ के पास हुई यह घटना गहराती जा रही है।

इंदौर में इस साल 62 से ज्यादा हत्याएं, सभी मामलों में करीबी आरोपी

इंदौर में इस साल 62 से ज्यादा हत्याएं दर्ज हुईं। ज्यादातर मामलों में आरोपी परिवार के करीबी या परिचित पाए गए हैं।

दिल्ली में SIR पर विरोध, राहुल-प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए

दिल्ली में SIR पर विरोध के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए। विपक्ष ने चुनाव आयोग से इस्तीफे की मांग की।

डॉ. मोहन भागवत ने बालाघाट में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की सराहना की

डॉ. मोहन भागवत ने बालाघाट में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की सराहना की। इस बहादुरी ने भारतीय संस्कृति की ताकत दिखाई।

टी20 में अक्षर पटेल ने जसप्रीत बुमराह के मेडन विकेट रिकॉर्ड की बराबरी की

टी20 में अक्षर पटेल ने डबल-विकेट मेडन ओवर फेंककर जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड की बराबरी की। उनकी गेंदबाजी ने टीम इंडिया को मजबूती दी।

16,000 फीट ऊंचाई से पैराशूट छलांग, DRDO ने हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन में बढ़ाई ताकत

DRDO ने 16,000 फीट ऊंचाई से पैराशूट छलांग में सफलता हासिल की। यह एडवांस्ड हाई-एल्टीट्यूड पैराशूट सैन्य ताकत बढ़ाएगा।

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, सुनवाई की तारीख तय हुई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। सुनवाई की अगली तारीख 27 अक्टूबर 2026 तय हुई है। मामले में आयोग से जवाब मांगा गया है।

उज्जैन-इंदौर इंटरसिटी बस में आग के बाद एक्शन, AICTSL ने परमिट निरस्त करने की शुरू की कार्रवाई

उज्जैन-इंदौर बस में आग लगने के बाद AICTSL ने बस ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। बस का स्टेज कैरिज परमिट निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू।

राहुल गांधी के SIR मार्च पर रिजिजू का तंज, कहा भारत विरोधी ताकतों का नैरेटिव न बढ़ाएं

राहुल गांधी के SIR मार्च पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने तंज किया है। उन्होंने भारत विरोधी ताकतों का नैरेटिव बढ़ाने से बचने की नसीहत दी।

धारा 53 में छूटी रसूखदारों की करीब 300 करोड़ की जमीन, क्या वापस लेने की लड़ाई लड़ेगा आईडीए?

इंदौर विकास प्राधिकरण की 300 करोड़ की जमीन धारा 53 के तहत हाईकोर्ट से छूट गई है। अब सवाल है कि क्या आईडीए इसे वापस लेने की कानूनी लड़ाई लड़ेगा।