अच्छा काम करने वाले नेता को नहीं मिलता सम्मान ,नितिन गडकरी की खरी खरी
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मजाक में ही सही लेकिन खरी खरी कही | उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, मैं हमेशा मज़ाक में कहता हूं कि चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो, एक बात तो तय है कि जो अच्छा काम करता है उसे कभी सम्मान नहीं मिलता और जो बुरा काम करता है उसे कभी सजा नहीं मिलती.गडकरी ने कहा कि कुछ नेता हैं जो अपनी विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं लेकिन उनकी संख्या लगातार घट रही है. ऐसे लोग हैं जो अपनी विचारधारा पर दृढ़ विश्वास के साथ खड़े हैं लेकिन ऐसे लोगों की संख्या घट रही है. विचारधारा में जो गिरावट आ रही है, वह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है.
👉 यह भी पढ़ें:
- Nitin Gadkari on Ethanol Fuel: इथेनॉल को लेकर निजी हितों के आरोपों पर बोले गडकरी, कहा- ‘मेरे बेटों के बिजनेस में इसकी हिस्सेदारी बेहद कम’
- राज्यसभा में मंत्री नितिन गडकरी ने कहा-एक्सप्रेस वे पर बिना कार रोके एआई काटेगा टोल, 1500 करोड़ का ईंधन बचेगा
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा-मैं ब्राह्मण हूं, हमें आरक्षण नहीं मिला, यह भगवान का बहुत बड़ा उपकार
- नितिन गडकरी ने जबलपुर में किया मध्यप्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन, 60 हजार करोड़ की दी सौगात, टाइगर कॉरिडोर की घोषणा
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने तुरंत छानबीन कर एक को धर धबोचा
- सिर्फ तीन हजार दीजिए और हाईवे पर आराम से करिए सफर, फास्टैग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया ऐलान

उन्होंने ऐसे नेताओं को लेकर चिंता जाहिर की जो अवसरवादी हैं और सत्तारूढ़ पार्टी से किसी भी तरह से जुड़े रहना चाहते हैं.गडकरी के बयान के राजनीतिक हलकों में कई मायने निकाले जा रहे हैं



