👉 यह भी पढ़ें:
- Ajmer Road Accident: अजमेर-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बेकाबू ट्रोले ने परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, एक लापता
- Himachal Pradesh Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की खाई में गिरने से मौत; ऑल्टो कार के उड़ गए परखच्चे
- Ratlam News: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 2 की मौत, 15 से ज्यादा लोग झुलसे
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Himachal Pradesh Viral Video: NH-5 पर मौत बनकर टूटा पुल! डंपर समेत सतलुज नदी में गिरा ड्राइवर, कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
- Himachal Pradesh Accident: मुंडन संस्कार से लौट रहा परिवार बना काल का शिकार! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
0:00 left
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कुल्लू के मणिकर्ण गुरुद्वारा के पास एक विशाल पेड़ अचानक सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर गिर पड़ा। पेड़ के साथ पहाड़ का मलबा भी नीचे गिरा। मलबे में दबने से 6 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि भूस्खलन और तेज हवाओं के कारण यह हादसा हुआ।
मणिकर्ण हिमाचल प्रदेश की धार्मिक नगरी है। यहां हिंदू नववर्ष पर काफी संख्या में लोग आए थे। कुल्लू के एसडीएम अश्विनी कुमार ने हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कई लोग घायल भी हुए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं है। यह हादसा रविवार शाम करीब 5 बजे हुआ। तब गुरुद्वारे के सामने कई लोग गाड़ियां लगाकर बैठे थे। इसी दौरान अचानक भूस्खलन हुआ, जिससे पेड़ के साथ–साथ पहाड़ी का मलबा भी गिरा।
सीएम सुक्खू ने जताया दु:ख
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना पर दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की।
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भी जताया शोक
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू के मणिकर्ण में हुए हादसे पर गहरा शोक प्रकट कर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बहुत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस दुर्घटना में कई लोगों की दुःखद मृत्यु हुई है। उन्होंने सरकार और स्थानीय प्रशासन से राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है।



