0:00
0:00 left
हिमाचल प्रदेश; राज्य सरकार में मंत्री रहे विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा
राज्य सरकार में मंत्री रहे और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया. उन्होंने कहा, जनता के लिए कड़े फैसले लेने पड़ते हैं. वर्तमान समय में मेरा मंत्री पद पर बने रहना ठीक नहीं है इसलिए मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं. हम चाहेंगे कि सरकार बनी रहे.

मंगलवार को राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव में क्रॉस वोटिंग से शुरू हुआ विवाद अब कांग्रेस के लिए राज्य में सरकार बनाए रखने की चुनौती बन चुका है.कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की और इसके बाद ये विधायक हरियाणा में हैं. कांग्रेस नेतृत्व ने मामले को संभालने के लिए वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर हुड्डा और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को शिमला भेजा है.
👉 यह भी पढ़ें:
- हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, शिमला में 4.0 तीव्रता का भूकंप; चंबा में भी महसूस हुए झटके
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- Chamba Bus Accident: चुराह में बड़ा सड़क हादसा, दूसरी सड़क पर जा गिरी निजी बस; ड्राइवर-कंडक्टर समेत 8 की मौत
- Monsoon Fury in India: असम में बाढ़ से 21 मौतें, 5.64 लाख लोग प्रभावित; J&K से हिमाचल तक बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही
- Himachal Pradesh Weather Alert: 20-21 जुलाई को तबाही मचा सकती है बारिश! IMD ने जारी की भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की चेतावनी
- Himachal Pradesh Weather Alert: 6 दिन तक भारी बारिश का खतरा! Landslide, Flash Flood का अलर्ट, स्कूल बंद…



