इंदौर। ओटीटी पर आज यानी शुक्रवार 17 अप्रैल को दो नई फिल्में रिलीज हो गई है। एक ही तापसी पन्नू की अस्सी और दूसरी है विजय वर्मा की मटका किंग। दोनों ही फिल्में धमाल मचा रही हैं। इन फिल्मों का कथानक तो अच्छा है ही, दोनों कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी है।
अस्सी में दोषपूर्ण व्यवस्था से लड़ रहीं तापसी
👉 यह भी पढ़ें:
- Online Piracy पर सरकार का बड़ा वार: 7,393 लिंक ब्लॉक, 4,996 Telegram Channels पर भी कार्रवाई
- Diljit Dosanjh की ‘Satluj (Punjab 95)’ OTT से अचानक हटाई गई! ZEE5 के फैसले से मचा बवाल, आखिर भारत में क्यों नहीं देख पाएंगे दर्शक?
- Drishyam 3 OTT Release: क्या फिर बच निकलेगा जॉर्जकुट्टी? बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब Prime Video पर दस्तक, जानें कब और कहां देखें
- धुरंधर 2 OTT Release: TV पर कब आएगी रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जानें कहां देख सकेंगे ‘Raw & Undekha’ वर्जन
- फिल्म ‘अस्सी’ मार्मिक, प्रासंगिक लेकिन….
- इसी महीने ओटीटी पर देखने को मिल जाएगी रजनीकांत की फिल्म कुली, अमेजन प्राइम पर 11 सितंबर को हो रही है रिलीज
ओटीटी पर रिलीज तापसी पन्नू की अस्सी एक सशक्त महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो न्याय के लिए एक भ्रष्ट और दोषपूर्ण व्यवस्था के खिलाफ लड़ रही है। यह फिल्म जाने-माने निर्देशक अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने थप्पड़, आर्टिकल 15, मुल्क और कई अन्य जैसी उत्कृष्ट फिल्में दी हैं। उन्होंने एक बार फिर तापसी पन्नू के साथ मिलकर एक रोमांचक कोर्ट रूम ड्रामा पेश किया है। इसमें तापसी पन्नू एक वकील की भूमिका निभा रही हैं। वे एक स्कूल शिक्षिका के लिए लड़ रही हैं, जिस पर एक दर्दनाक हमला हुआ था। फिल्म दिल को छू लेने वाली है और तापसी पन्नू ने अपने अभिनय कौशल से कमाल कर दिया है। यह फिल्म जी 5 पर रिलीज हुई है।
मटका किंग के रूप में छा गए विजय वर्मा
ओटीटी पर रिलीज दूसरी फिल्म है ‘मटका किंग’, जो नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित एक क्राइम ड्रामा है। फिल्म में विजय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं, जो एक कपास व्यापारी का किरदार निभा रहे हैं। वे मटका नामक एक संख्या आधारित सट्टेबाजी प्रणाली की शुरुआत करते हैं, जो अमीर और आम आदमी दोनों को जोड़ती है। पैसे कमाने और मनोरंजन के लिए शुरू किया गया यह खेल देशभर में फैल जाता है और वह अपराध, भ्रष्टाचार और दुश्मनी की खतरनाक दुनिया में फंस जाता है। इस फिल्म में कृतिका कामरा, साई तम्हांकर, विनीत कुमार सिंह और गुलशन ग्रोवर भी हैं। विजय वर्मा ने शानदार अभिनय किया है और यह फिल्म देखने लायक है। यह फिल्म अमेज़न प्राइम पर उपलब्ध है।



