👉 यह भी पढ़ें:
- Online Piracy पर सरकार का बड़ा वार: 7,393 लिंक ब्लॉक, 4,996 Telegram Channels पर भी कार्रवाई
- Diljit Dosanjh की ‘Satluj (Punjab 95)’ OTT से अचानक हटाई गई! ZEE5 के फैसले से मचा बवाल, आखिर भारत में क्यों नहीं देख पाएंगे दर्शक?
- Drishyam 3 OTT Release: क्या फिर बच निकलेगा जॉर्जकुट्टी? बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब Prime Video पर दस्तक, जानें कब और कहां देखें
- धुरंधर 2 OTT Release: TV पर कब आएगी रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जानें कहां देख सकेंगे ‘Raw & Undekha’ वर्जन
- तापसी पन्नू और विजय वर्मा का ओटीटी पर बड़ा धमाका, ‘अस्सी’ के साथ ‘मटका किंग’ भी कर रही है लोगों के दिलों पर राज
- रजनीकांत का तिरुपति दर्शन: परिवार संग पहुंचे मंदिर, फैंस की उमड़ी भीड़
0:00 left
मुंबई। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन एक महीने के अंदर ही यह ओटीटी पर आ रही है। इस फिल्म में रजनीकांत के सात नागार्जुन और श्रुति हासन की प्रमुख भूमिका है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई ज्यादा धमाल नहीं कर पाई, इसीलिए इतनी जल्दी ओटीटी पर आ रही है।
उल्लेखनीय है कि कुली की सिनेमाघरों में दमदार ओपनिंग मिली थी, लेकिन इसके बावजूद यह हिट नहीं हो पाई। 400 करोड़ की लागत में बनी ये फिल्म भारत में 284 करोड़ रुपये की कमाई ही कर पाई है, वहीं वर्ल्डवाइड 511 करोड़ की कमाई हुई है। कुली की ओटीटी रिलीज का अनाउंसमेंट अमेजन प्राइम वीडियो के एक्स हैंडल से किया गया है। इसमें लिखा है-देवा, साइमन और दहा की गाथा के साथ झूमने के लिए तैयार हो जाइए कुली ऑन प्राइम, 11 सितंबर। इसके साथ ही, प्लेटफ़ॉर्म ने रजनीकांत के किरदार देवा को दर्शाते हुए एक पोस्टर भी जारी किया, जो लोकेश कनगरात द्वारा निर्देशित इस फिल्म के क्लाइमेक्स का एक सीन है। इस फिल्म में नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्याज और उपेंद्र सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। फिल्म में आमिर खान और पूजा हेगड़े का स्पेशल कैमियो भी है।



