0:00
0:00 left
टी20 वर्ल्ड कप;टीम इंडिया ट्रॉफी जीतकर भारत पहुंची
टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया बारबाडोस से भारत पहुंची है.भारतीय टीम 16 घंटे की लंबी फ्लाइट के बाद स्वदेश लौटी है.टीम को बेरिल तूफ़ान के कारण बारबाडोस में रुकना पड़ा था. तूफ़ान के चलते बारबाडोस का एयरपोर्ट बंद हो गया था.टीम के दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनका ज़ोरादार स्वागत हुआ है. फैंस पहले से ही स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे.

कप्तान रोहित शर्मा ने ट्वीट कर बताया है कि चार जून को शाम पांच बजे से टीम मुंबई के मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडिम में जीत का जश्न मनाते हुए परेड निकालेगी.
रोहित ने एक्स पर लिखा- हम आप सभी के साथ इस खास पल की खुशी मनाना चाहते हैं. तो चलिए इस जीत का जश्न एक विक्ट्री परेड के साथ मनाते हैं. चार जुलाई को शाम पांच बजे मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम में.29 जून को बारबाडोस में टी20 के फ़ाइनल मुकाबले ने भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हाराया था. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 17 सालों के बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता है.
👉 यह भी पढ़ें:
- टी20 विश्व कप जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप
- टी-20 विश्व कप जीत पर महेंद्र सिंह धोनी ने दी बधाई, गौतम गंभीर और जसप्रीत बुमराह की तारीफ
- टी-20 विश्व कप जीत के बाद गौतम गंभीर का बयान, कहा—मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया नहीं, खिलाड़ियों के प्रति है
- भारत तीसरी बार बना टी-20 विश्व कप विजेता, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम की जमकर सराहना की
- टी20 विश्वकप 2026 भारत के नाम, अहमदाबाद में हुए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया, तीसरी बार जीता खिताब
- टी20 विश्व कप 2026 फाइनल: भारत बनाम न्यूजीलैंड, आज अहमदाबाद में इतिहास रचने का मौका



