0:00
0:00 left
ब्रिटेन;आज प्रधानमंत्री का चुनाव
ब्रिटेन में आज आम चुनाव में लाखों मतदाता वोट देंगे.वोटिंग सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक होगी.यूके में चुनाव को लेकर जितने भी ओपिनियन पोल हुए हैं, सभी में लेबर पार्टी के उम्मीदवार केर स्टार्मर की जीत का दावा किया जा रहा है और कंज़र्वेटिव पार्टी हारती दिख रही है.हालांकि ये कहा जा रहा है कि चुनाव में वर्तमान प्रधानमंत्री और कंज़र्वेटिव के उम्मीदवार ऋषि सुनक ने काफ़ी दमदार कैंपन किया लेकिन इसका उन्हें कोई खास फायदा होता नज़र नहीं आ रहा.4.6 करोड़ वोटर 650 हाउस ऑफ़ कॉमन्स के सदस्यों को चुनने के लिए मतदान करेंगे.

हर सीट के चुनाव नतीजे गुरुवार रात या अधिक से अधिक शुक्रवार सुबह तक घोषित कर दिए जाएंगे.ब्रिटेन में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी के पास 326 सीटें होनी चाहिए.
मई में प्रधाननंत्री ऋषि सुनक ने चुनाव का एलान किया था. ब्रिटेन में हाल ही में परिसीमन हुए हैं और निर्वाचन क्षेत्रों की सीमा में बदलाव हुआ है. परिसीमन के बाद ये पहला चुनाव है.इस प्रक्रिया में 10 निर्वाचन क्षेत्र बढ़ गए हैं और इग्लैंड में कुल सीटें बढ़ कर 543 हो गई हैं.वेल्स में आठ सीट घटकर 32 रह गई है,जबकि स्कॉटलैंड में सीट 59 से घटकर 57 रह गई है. उत्तरी आयरलैंड में सीटों की संख्या 18 ही है.
👉 यह भी पढ़ें:
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- विकसित भारत के लिए तेज़ होंगे सुधार: मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
- विदेश यात्रा पर कर लगाने की चर्चा निराधार, प्रधानमंत्री ने अफवाहों को किया खारिज
- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से मचा सियासी तूफ़ान: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा, महोबा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन
- गुरुदेव को राष्ट्र का नमन, प्रधानमंत्री बोले — टैगोर की चेतना आज भी देश का पथ आलोकित कर रही
- फर्जी वीडियो से सावधान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर फैल रही भ्रामक जानकारी का खुलासा



