👉 यह भी पढ़ें:
- Padma Awards 2026: रोहित शर्मा से लेकर ममूटी तक, राष्ट्रपति भवन में सजेगा सम्मान का महाकुंभ! किन 65 दिग्गजों को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान?
- टी20 विश्व कप जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप
- टी-20 विश्व कप जीत पर महेंद्र सिंह धोनी ने दी बधाई, गौतम गंभीर और जसप्रीत बुमराह की तारीफ
- टी-20 विश्व कप जीत के बाद गौतम गंभीर का बयान, कहा—मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया नहीं, खिलाड़ियों के प्रति है
- टी20 विश्वकप 2026 भारत के नाम, अहमदाबाद में हुए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया, तीसरी बार जीता खिताब
- टी20 विश्व कप 2026 फाइनल: भारत बनाम न्यूजीलैंड, आज अहमदाबाद में इतिहास रचने का मौका
0:00 left
भारत तीसरी बार बना टी-20 विश्व कप विजेता, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम की जमकर सराहना की
भारतीय टीम के टी-20 विश्व कप जीतने के बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों की खुलकर तारीफ की है।
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, “हम एक बार फिर चैंपियन बने हैं। अहमदाबाद में खेले गए बड़े फाइनल में हमें शानदार जीत मिली। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने दबाव के बीच बेहतरीन जज़्बा दिखाया और इस प्रतिभाशाली टीम के आसपास भी कोई नहीं पहुंच सका।”
कोहली ने इस जीत के लिए टीम प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ को भी बधाई दी।
वहीं रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीम की सराहना करते हुए लिखा, “पूरी टीम ने बेहतरीन प्रयास किया। सभी खिलाड़ियों को बधाई।”
रविवार को खेले गए टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम टी-20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
इससे पहले भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में और 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी-20 विश्व कप जीता था।



