👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
- स्वतंत्रता दिवस विशेष : आजादी के लिए आवश्यक हैं जन आंदोलन
0:00 left
नई दिल्ली। भारत ने द ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में अपना परचम लहरा दिया है। इंग्लैंड के मुंह से जीत छीन सीरीज ड्रॉ करा ली है। इंग्लैंड को जीतने के लिए 374 रनों की जरूरत थी जो भारत ने उसे बनाने नहीं दिए और छह रन से जीत दर्ज कर ली।
भारत ने 374 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 367 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड को पांचवें दिन जीत के लिए 35 रन की जरूरत थी और भारत को चार विकेट चाहिए थे। सिराज ने आज तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया। भारत ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के सामने स्कोरबोर्ड पर 396 रन टांग दिए थे और इंग्लैंड के सामने 374 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम ने अपनी धांसू बल्लेाजी से मुकाबले को मुठ्ठी में कर लिया था। हैरी ब्रूक और जो रूट ने चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों के नाक में दम कर दिया।
यह ओवल मैदान पर भारत द्वारा जीता गया सिर्फ तीसरा टेस्ट मैच है. साथ ही यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत की सबसे कम रनों के अंतर से आई जीत है। अजीत वाडेकर और विराट कोहली के बाद शुभमन गिल ऐसे तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने ओवल मैदान पर टेस्ट मैच जीता है। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 106 के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से हैरी ब्रूक और जो रूट ने 195 रनों की पार्टनरशिप कर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ाईं, रूट और ब्रूक ने क्रमशः 105 रन और 111 रनों की पारी खेली। ओवल पर भारत ने सबसे पहली बार 1971 में जीत दर्ज की थी, उस समय अजीत वाडेकर भारत के कप्तान हुआ करते थे। उसके 50 साल बाद विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 2021 में इंग्लैंड को हराया था।
उल्लेखनीय है कि बारिश से प्रभावित ओवल टेस्ट में भारत की पहली पारी महज 224 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में इंग्लैंड ने 92 रनों की सलामी साझेदारी कर बढ़िया शुरुआत हासिल की थी, लेकिन अगले सिर्फ 155 रनों के भीतर इंग्लैंड ने सारे विकेट गंवा दिए। इससे इंग्लैंड की पहली पारी 247 के स्कोर पर समाप्त हुई। इंग्लैंड को पहली पारी में 23 रनों की मामूली, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण बढ़त मिली। जब टीम इंडिया दूसरी बार बैटिंग करने आई तो पिच पहले से बेहतर हो चुकी थी. केएल राहुल और साई सुदर्शन ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन यशस्वी जायसवाल की 118 रनों की शतकीय पारी की बदौलत भारत बड़े स्कोर की ओर आगे बढ़ा। उन्होंने आकाशदीप के साथ 107 रनों की साझेदारी की। आकाशदीप ने 66 रन बनाए। भारत की दूसरी पारी 396 रनों पर समाप्त हुई, इसलिए इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य मिला।
सिराज और कृष्णा ने किया कमाल
ओवल टेस्ट में भारत की जीत के प्रमुख किरदार मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा रहे। दोनों ने पहली पारी में 4-4 विकेट लिए थे, वहीं दूसरी पारी में सिराज ने 5 विकेट लिए, जबकि कृष्णा ने इस बार भी 4 विकेट लिए।



