शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाकर बनाए कई रिकॉर्ड, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक जड़ कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। गिल पहले भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 310 रन से की थी, लेकिन गिल और रवींद्र जडेजा ने छठे विकेट के लिए 203 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जडेजा शतक पूरा नहीं कर सके और 89 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन गिल ने दोहरा शतक बनाया। जडेजा और गिल के बीच हुई यह 200+ रनों की साझेदारी इंग्लैंड के खिलाफ किसी भारतीय जोड़ी के बीच छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए तीसरी बड़ी साझेदारी है। इससे पहले ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के बीच 2022 में इसी मैदान (एजबेस्टन) पर 222 रनों की साझेदारी हुई थी।

इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर– शुभमन गिल इंग्लैंड की धरती पर भारत के लिए सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 221 रन बनाए थे। शुभमन गिल अब इंग्लैंड में डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के नाम था, जिन्होंने इंग्लैंड में बतौर कप्तान 193 रन बनाए थे। गिल अब एशिया से बाहर भारत के लिए टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। एशिया से बाहर टेस्ट में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का भारतीय रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में 241 रन बनाए थे। इसके साथ ही गिल अब टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 25 साल 298 दिनों की उम्र में यह कारनामा किया है। उनसे आगे सिर्फ मंसूर अली खान पटौदी हैं, जिन्होंने 23 साल 39 दिन की उम्र में डबल सेंचुरी लगाई थी। इसके अलावा गिल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 250+ रन बनाने वाले केवल छठे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग ने कुल 4 बार ऐसा किया था। वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड, करुण नायर और विराट कोहली ने एक–एक बार ऐसा किया था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

पप्पू यादव का आरोप: राहुल-प्रियंका को मरवाने की साजिश, Gen-Z पर हमला

पप्पू यादव ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही Gen-Z को लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने का संदेश दिया।