👉 यह भी पढ़ें:
- India’s First Hydrogen Train: पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी, हरियाणा से शुरू होगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; जानें किराया, स्पीड और खासियत
- IND vs ENG 2nd ODI Highlights: जो रूट की 99 रन की मैच जिताऊ पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया; सीरीज 1-1 से बराबर
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- IND vs ENG 1st ODI: शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का धमाका, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- El Nino Alert 2026: 75 साल का सबसे खतरनाक अलनीनो! भारत में खेती से बिजली तक मचेगा संकट, दुनिया पर भी पड़ेगा बड़ा असर?
0:00 left
नई दिल्ली। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की वार्षिक आम बैठक में बीसीसीआई ने भारत को एशिया कप विजेता ट्रॉफी न दिए जाने पर विरोध दर्ज कराया। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से पूछा कि आखिर क्यों नहीं दी ट्रॉफी। इस पर वे सीनाजोरी दिखाते रहे।
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष शेलार एजीएम में बोर्ड के प्रतिनिधि थे। एशिया कप ट्रॉफी एसीसी कार्यालय में है और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह विजेता टीम के सदस्यों तक कब पहुंचेगी। बताया जाता है कि भारत ने आज एसीसी की बैठक में ट्रॉफी न दिए जाने और मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी द्वारा किए गए ड्रामे पर कड़ी आपत्ति जताई। राजीव शुक्ला ने स्पष्ट रूप से कहा कि ट्रॉफी विजेता टीम को सौंप दी जानी चाहिए। यह एक एसीसी ट्रॉफी है और किसी व्यक्ति की नहीं है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी नकवी के हाथों से लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पुरस्कार समारोह बिना विजेता ट्रॉफी सौंपे समाप्त कर दिया गया था। भारतीय खिलाड़ियों ने इसके बाद ट्रॉफी के बिना खिताब जीतने का जश्न मनाया था। बाद में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया था कि नकवी ट्रॉफी को अपने साथ होटल के कमरे में ले गए हैं और बोर्ड इसकी शिकायत आईसीसी से करेगा।
नकवी ने नहीं जताई सहमति
मोहसिन नकवी ने सफाई देते हुए कहा कि वो बिना वजह वहां कार्टून की तरह खड़े थे। एसीसी को कहीं भी लिखित में यह जानकारी नहीं दी गई थी कि भारतीय टीम मेरे हाथों से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी। जब भारतीय प्रतिनिधि ने लगातार कड़े सवाल किए तो मोहसिन नकवी ने उन्हें टालते हुए कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा किसी और समय होगी, अब नहीं। एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी फिलहाल ट्रॉफी देने पर सहमत नहीं है। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और भारत विरोधी बयानों के लिए जाने जाते हैं। भारत ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेने की घोषणा काफी पहले ही कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद नकवी ट्रॉफी वितरण समारोह के दौरान स्टेज से नहीं हटे।



