फिर भाजपा की शरण में पहुंचे भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह, शाह और नड्डा के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा- ई फोटो देख के सांप लोट रहा होगा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर भाजपा की शरण में पहुंच गए हैं। पवन सिंह ने अमित शाह और जेपी नड्‌डा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि जातिवादी राजनीति के पोषकों के दिल पे आज ई फोटो देख के सांप लोट रहा होगा, लेकिन जिनके दिल में विकसित बिहार का सपना बसता है, वो कब तक एक–दूसरे से दूर रह सकते हैं।

पवन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा-आज गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात हुई। उन्होंने दिल से आशीर्वाद दिया। मोदी जी और नीतीश जी के सपनों का बिहार बनाने में आपका बेटा पवन पूरा पावर लगाएगा। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह को भाजपा ने आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन वे बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से लड़ना चाहते थे। जब बात नहीं मानी गई तो उन्होंने निर्दलीय पर्चा भरा और चुनाव में हार गए।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को हुआ था नुकसान

2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से उनके निर्दलीय उतरने से भाजपा को नुकसान हुआ था। पवन सिंह के कारण ही उपेंद्र कुशवाहा न केवल हारे बल्कि तीसरे स्थान पर चले गए थे। काराकाट सीट पर पहले से ही राजपूत बनाम यादव समीकरण है। पवन सिंह ने राजपूत और भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी पकड़ का इस्तेमाल किया, जिससे वोटों का बंटवारा हुआ था। परिणास्वरूप महागठबंधन का उम्मीदवार चुनाव जीत गया था।

पवन के आने से भाजपा को फायदा

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पवन सिंह के आने से भाजपा को कई इलाकों में फायदा होगा। वे भोजपुरी सिनेमा के काफी लोकप्रिय कलाकार हैं और वे कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को फायदा दिला सकते हैं। भोजपुर, बक्सर, आरा, सासाराम, कैमूर, रोहतास, सीवान और गाजीपुर तक फैले भोजपुरी भाषी इलाकों में पवन सिंह का व्यापक प्रभाव माना जाता है। उनके फ़िल्मों और गीतों की लोकप्रियता गांव–गांव तक है। खास बात यह कि उनकी पकड़ युवाओं में ज्यादा है, जिसका फायदा भाजपा को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।