0:00
0:00 left
चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का मजबूत स्कोर, भारत की सधी हुई शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में 474 रन बनाए। स्टीवेन स्मिथ ने 140 रनों की शानदार पारी खेली। सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास (60) और उस्मान ख्वाजा (57) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी।
भारत की ओर से बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके, जबकि रविंद्र जडेजा ने तीन और आकाश दीप ने दो विकेट लिए।
जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा पांच गेंदों में सिर्फ तीन रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हुए। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल (22) और केएल राहुल (24) नाबाद हैं।
गुरुवार से शुरू हुए इस बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। तीन टेस्ट मैचों के बाद सिरीज़ 1-1 से बराबरी पर है, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
- स्वतंत्रता दिवस विशेष : आजादी के लिए आवश्यक हैं जन आंदोलन



