भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित: मिचेल स्टार्क और मैथ्यू शॉर्ट की वापसी, मार्श संभालेंगे कप्तानी
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। यह सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- Big Bash League India: इतिहास रचने जा रही BBL! चेन्नई में होगा पहला विदेशी क्रिकेट लीग मैच, PM Modi और Anthony Albanese का बड़ा ऐलान
- PM Modi in Australia: MCG से पीएम मोदी का बड़ा विजन, 2036 Olympics और New India पर दिया बड़ा संदेश!
- IND vs ENG 3rd T20I: इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से रौंदा, कप्तान श्रेयस अय्यर बोले— ‘ऐसा प्रदर्शन बिल्कुल स्वीकार्य नहीं’
- Zimbabwe T20 Series के लिए टीम इंडिया से बाहर हुए संजू सैमसन बाहर, मयंक यादव और रिंकू सिंह की वापसी
- ICC Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बनी 7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन, जय शाह ने दिया बड़ा संदेश- ‘महिला क्रिकेट का स्वर्णिम दौर शुरू’

वनडे टीम में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और ओपनर मैथ्यू शॉर्ट की वापसी हुई है। स्टार्क ने हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी, लेकिन अब वे भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 50 ओवर के प्रारूप में मैदान में उतरेंगे।
दूसरी ओर, भारत ने भी हाल ही में अपनी वनडे और टी20 टीमों की घोषणा की थी। वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है, जबकि शुभमन गिल अब वनडे टीम की कमान संभालेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हैं। ऐसे में मिचेल मार्श को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी सौंपी गई है। मार्श के पास पहले से ही नेतृत्व का अनुभव है, और भारत जैसी चुनौतीपूर्ण टीम के खिलाफ यह उनके लिए महत्वपूर्ण मौका होगा।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज 29 अक्टूबर से शुरू होगी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो मैचों के लिए 14 सदस्यीय टी20 टीम की घोषणा की है। इसमें नाथन एलिस और जोश इंगलिस की वापसी हुई है, जिन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेली थी।
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम:
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा।
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम (पहले दो मैचों के लिए):
मिचेल मार्श (कप्तान), शॉन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा।



