Videsh

ओमान के पास समुद्र में पलटा तेल टैंकर, 13 भारतीय लापता

जहाज पर सवार 16 सदस्यीय दल में से 13 भारतीय नागरिक हैं और तीन श्रीलंका के हैं.

इसराइली सेना का गाजा  के एक और स्कूल पर हमला, 22 लोगों की मौत

मध्य गाजा में यूएन द्वारा संचालित एक स्कूल पर इसराइली सेना के हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है

नेपाल ;आरज़ू राणा देऊबा बनीं  विदेश मंत्री

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने डॉ. आरज़ू राणा देऊबा को विदेश मंत्री बनाया है.

बांग्लादेश;हिंसक प्रदर्शन में 6 छात्रों की मौत

भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में नौकरियों में आरक्षण के ख़िलाफ़ प्रदर्शनों में छह लोगों की मौत हो गई है.

बाइडन का राष्ट्र के नाम संबोधन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने राष्ट्र के नाम संबोधन में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले की निंदा की है.

 ट्रंप को राहत  गोपनीय दस्तावेज़ वाला केस  अदालत ने किया ख़ारिज

फ्लोरिडा की एक अदालत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ गोपनीय दस्तावेज़ों को अवैध रूप से रखने के मामले को ख़ारिज कर दिया है

जानलेवा हमले के बाद ट्रंप ने  दिया एकता का संदेश

जानलेवा हमले के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए इंटरव्यू में बाइडन की आलोचना के बजाय एकता का संदेश देने पर फोकस किया है.

डोनाल्ड ट्रंप पर गोली; एफ़बीआई ने हमलावर की पहचान सार्वजनिक की

एफ़बीआई के मुताबिक़, डोनाल्ड ट्रंप को मारने की कोशिश करने वाला शख्स 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स है.

डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की  राष्ट्रपति बाइडन ने की निंदा 

राष्ट्रपति जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश की निंदा की है.

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्रयास किया गया;एफ़बीआई

एफ़बीआई के फ़ील्ड ऑफ़िसर केविन रोजेक ने पुष्टि करके हुए कहा था कि इस घटना को जानलेवा हमले की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

नाइजीरिया ;स्कूल की इमारत धंसने से 100 लोग दबे, अब तक कम से कम 21 की मौत

नाइजीरिया के उत्तर मध्य राज्य में एक स्कूल बिल्डिंग के धंसने से इसमें मौजूद 100 लोग दब गए हैं

नेपाल; प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहल प्रचंड की सरकार गिरी

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहल प्रचंड नेपाली संसद में विश्वासमत हासिल नहीं कर सके. विश्वासमत खोने के बाद प्रधानमंत्री प्रचंड अपने पद हट गए हैं

बाइडन ने यूक्रेन को एयर डिफ़ेंस सिस्टम देने का किया एलान

वॉशिंगटन डीसी में आयोजित अमेरिका की अगुवाई वाले सैन्य गुट नेटो की बैठक में राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन को दर्जनों एयर डिफ़ेंस सिस्टम देने की बात कही है.

नेपाल: दो यात्री बसें त्रिशूली नदी में गिरीं, 60 से ज्यादा  लोगों के बहने की आशंका

नेपाल में भूस्खलन के कारण दो बसें त्रिशूली नदी में गिरकर बह गईं हैं, जिसमें ६० से ज्यादा लोगों के बह जाने की आशंका है

बाइडन ने यूक्रेन पर किए जा रहे रूसी मिसाइल हमलों की निंदा की 

बाइडन ने कहा है कि ये हमले 'रूसी बर्बरता की भयावह याद' दिलाते हैं इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को मज़बूत करने की भी प्रतिबद्धता जताई

गाजा;  विस्थापितों के कैंप पर इसराइल के हवाई हमले में 29 फ़लस्तीनियों की मौत

दक्षिणी ग़ज़ा में एक स्कूल के बाहर विस्थापित लोगों के कैंप पर हुए इसराइली हमले में कम से कम 29 लोगों के मारे जाने की ख़बर है.

बाइडन ने कांग्रेस के डेमोक्रेट नेताओं को लिखी चिट्ठी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कांग्रेस के डेमोक्रेट नेताओं को लिखी एक चिट्ठी में कहा है कि वह डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध ह

हमने दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध दिया है, ऑस्ट्रिया में बोले पीएम मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है, शांति का संदेश दिया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिवसीय दौरे पर गए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्रेमलिन में रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' से सम्मानित किया गया

मॉस्को;भारतीय समुदाय से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के दो दिवसीय दौरे में मंगलवार को मॉस्को में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया

गाजा  में स्कूल पर इसराइली हमला, 16 लोगों की मौत

गाजा के एक स्कूल पर इसराइली हवाई हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं.

मॉस्को; राष्ट्रपति पुतिन से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रूस के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को मॉस्को पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात की

बाइडन ने खाई  डोनाल्ड ट्रंप को हराने की कसम

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने भाषण में चुनाव अभियान में बने रहने और डोनाल्ड ट्रंप को हराने की कसम खाई है

फ़्रांस; संसदीय चुनावों में त्रिशंकु संसद

फ़्रांस में त्रिशंकु संसद के हालात बन गए हैं.

इसराइली सैन्य ठिकानों पर हिजबुल्लाह  ने दागे रॉकेट  

लेबनान में ईरान समर्थित अर्धसैनिक संगठन हिजबुल्लाह ने इसराइली सैन्य ठिकानों पर गुरुवार को 200 से अधिक रॉकेट और ड्रोंस से हमले किए हैं.

फ़्रांस चुनाव: दूसरे दौर की वोटिंग आज, 

फ़्रांस में रविवार को आम चुनावों के लिए दूसरे यानी अंतिम दौर की वोटिंग हो रही है

ईरान;सुधारवादी नेता मसूद पेज़ेश्कियान  राष्ट्रपति चुने गए

ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में सुधारवादी नेता मसूद पेज़ेश्कियान को जीत मिली है. उन्होंने कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को हरा दिया है

ब्रिटेन चुनावः लेबर पार्टी देश की सेवा के लिए तैयार है;स्टार्मर 

ब्रिटेन में लेबर पार्टी 14 साल बाद सत्ता में वापसी करने जा रही है. लेबर पार्टी सरकार बनाने के लिए ज़रूरी 326 सीटों का आँकड़ा पार कर चुकी है

राष्ट्रपति चुनाव से बाहर नहीं होंगे;बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह राष्ट्रपति चुनाव से बाहर नहीं होंगे और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार वही हैं

शहबाज़ शरीफ़ ने की पुतिन से मुलाकात

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाक़ात की है.

ब्रिटेन चुनाव:  ऋषि सुनक की हार 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और कंजर्वेेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक ने अपनी हार मान ली है.

राष्ट्रपति पद की डिबेट में कमजोर प्रदर्शन पर बोले बाइडन 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले हफ़्ते हुई राष्ट्रपति उम्मीदवार की डिबेट में अपनी कमज़ोर परफॉर्मेंस के लिए लंबी और थकाऊ हवाई यात्रा को ज़िम्मेदार ठहराया है.

ब्रिटेन;आज प्रधानमंत्री का चुनाव

ब्रिटेन में आज आम चुनाव में लाखों मतदाता वोट देंगे.वोटिंग सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक होगी

ओली और नेपाली कांग्रेस ने मिलाया हाथ, ख़तरे में प्रचंड की कुर्सी

नेपाल के दो राजनीतिक दल नेपाली कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी ने गठबंधन बना लिया है.इससे नेपाल के मौजूदा प्रधानमंत्री प्रचंड की कुर्सी ख़तरे में पड़ गई

ट्रंप को कैपिटल हिल दंगा मामले में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर मुकदमे की सुनवाई के दौरान अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है

रॉकेट हमला ; इसराइल ने फ़लस्तीनियों से दक्षिणी गाजा  खाली करने को कहा

इसराइली सेना ने फ़लस्तीनियों को दक्षिणी गाजा के ख़ान यूनिस के पूर्वी हिस्से को खाली करने का आदेश दिया है

ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में अब दोबारा होगा मतदान

ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में किसी भी नेता को बहुमत नहीं मिला. अब देश में 5 जुलाई को एक बार फिर चुनाव कराया जाएगा

यूक्रेन;नए हमलों के बाद जेलेंस्की ने मांगे लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार 

यूक्रेन पर एक मिसाइल हमले में दो बच्चों समेत 11 लोगों के मारे जाने के बाद राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने एक बार फिर लंबी रेंज के हथियारों के लिए अपील की है.

फ़्रांस में दक्षिणपंथी दल को मिली बढ़त,  मैक्रों पिछड़े

फ़्रांस के संसदीय चुनाव में धुर दक्षिणपंथी दल नेशनल रैली को पहले दौर में बढ़त मिल गई है, जिसने फ़्रांस की राजनीति में उनके दबदबे को पुख़्ता कर दिया है और सत्ता के क़रीब ला दिया है

श्रीलंका के दिग्गज तमिल सांसद  राजावरोथियम संपथन  का निधन  

श्रीलंका के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक और देश में तमिल अल्पसंख्यकों की प्रमुख आवाज़ रहे राजावरोथियम संपथन का कोलंबो में 91 साल की उम्र में निधन हो गया.

एलन मस्क की कंपनी और नासा के बीच 84.3 करोड़ डॉलर का सौदा

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के बीच 84.3 अरब डॉलर का समझौता हुआ है

बाइडन की उम्र पर उठा सवाल, बाइडन ने कहा- फिर  जीतूंगा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी उम्र को लेकर की गई आलोचनाओं का जवाब दिया है

नाइजीरिया में सीरियल ब्लास्ट से 18 लोगों की मौत, 30 घायल

नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी बोर्नो प्रांत में एक के बाद एक हुए विस्फ़ोटों में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है

पाकिस्तान: इमरान ख़ान और बुशरा बीबी को कोर्ट से झटका

इस्लामाबाद की एक अदालत ने गुरुवार को पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान ख़ान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की सज़ा निलंबित करने वाली याचिका को ख़ारिज किया है

फ़्रांस में कल चुनाव, मैक्रों की पार्टी ने कहा- दक्षिणपंथी देश को बर्बाद कर देंगे

फ्रांस में आम चुनाव प्रचार ख़त्म हो गया है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पार्टी की ओर से धुर दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल रैली का समर्थन न करने की अपील की गई है.

ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में सईद जलीली  आगे

ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में रूढ़िवादी सईद जलीली ने अपने प्रतिद्वंद्वियों से हल्की बढ़त बना ली है

चांद की ज़मीन से नमूने लेकर धरती पर लौटा चीन का अंतरिक्ष यान

चीन का मानवरहित अंतरिक्ष यान चांद के सुदूर अज्ञात हिस्से के नमूने को लेकर धरती पर वापस आ गया है.

पाकिस्तान; बढ़ती गर्मी के कारण 6 दिन में हुई 500 लोगों की मौत

पाकिस्तान के लोगों के लिए बढ़ती गर्मी जानलेवा साबित हो रही है. बीते छह दिनों में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है

कीनिया;हिंसक प्रदर्शनों के बाद  राष्ट्रपति ने वापस लिया विवादित वित्त बिल

कीनिया में कई दिनों तक चले प्रदर्शनों के बाद सरकार झुक गई है. कीनिया के राष्ट्रपति विलियम रुतो ने कहा है कि वो विवादित वित्त बिल को वापस लेंगे

मालदीव के राष्ट्रपति पर काला जादू करने की साजिश! पर्यावरण मंत्री शमनाज गिरफ्तार

राष्ट्रपति कार्यालय में काम करने वाले मंत्री एडम रामीज की पत्नी हैं पर्यावरण मंत्री

कीनिया;भारतीय उच्चायोग ने अपने लोगों के लिए जारी की एडवाइज़री

कीनिया में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है.

अमेरिकी अदालत से रिहा हुए जूलियन असांज,

विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज ने अमेरिकी अदालत में अपना गुनाह कबूल कर लिया है और समझौते के तहत वो रिहा हो गए हैं.14 साल की लंबी कानूनी लड़ाइयों के बाद असांज आज़ाद हुए हैं

रफ़ाह पर नेतन्याहू बोले- जल्द ख़त्म होगी  भीषण लड़ाई

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी ग़ज़ा के रफ़ाह में जारी हमलों पर बयान दिया है

जूलियन असांज केस में अमेरिका ने रुख़ बदला

अमेरिका के बाइडन प्रशासन पर लंबे वक्त से जूलियन असांज मामले को सुलझाने का दबाव था.

हज यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या हुई 1300 से ज्यादा

सऊदी अरब प्रशासन ने हज यात्रा के दौरान मारे गए लोगों का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया है. सऊदी प्रशासन के मुताबिक, १३०० से ज्यादा यात्रियों की हज के दौरान जान गई है.

यूक्रेन के पावर ग्रिड पर रूस का बड़ा हमला

रूस ने यूक्रेन के पावर ग्रिड पर बड़े पैमाने पर हमला किया है.

गाजा  में ऑफ़िस पर  हुए हमले में 22 लोगों की मौत हुई;रेड क्रॉस 

रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति का कहना है कि गाजा में उनके कार्यालय पर हमले से यहां शरण लेने वाले 22 लोगों की मौत हो गई है

रूस का दावा, यूक्रेन के सौ से अधिक ड्रोन मार गिराये, बड़ा हमला नाकाम किया

रूस का कहना है कि उसने बीती रात क्राइमिया और रूस के कुछ इलाक़ों में यूक्रेन के बड़े हमले को नाकाम कर दिया है

ग़ज़ा युद्धः नेतन्याहू के बयान पर अमेरिका ने ज़ाहिर की नाराज़गी

व्हाइट हाउस ने अमेरिका से मिले हथियारों को लेकर की गई इसराइली प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू के बयान को ग़लत बताया है

नौकरों का  शोषण ; ब्रिटेन के सबसे अमीर हिंदुजा परिवार के चार लोगों को हुई सज़ा

स्विट्ज़रलैंड की एक अदालत ने ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवारों में से एक हिंदुजा परिवार के चार लोगों को कामगरों के शोषण के मामले में दोषी क़रार देते हुए चार साल जेल की सज़ा सुनाई है

पाकिस्तान; ईशनिंदा के संदेह में एक पर्यटक की हत्या, 

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में गुरुवार शाम ईशनिंदा के आरोप में सियालकोट के एक पर्यटक की हत्या कर दी गई है

किम जोंग उन ने किया यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का समर्थन

किम जोंग उन ने यूक्रेन में रूस के आक्रमण का समर्थन किया है

इसराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिका से जताई नाराजगी

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने बाइडन प्रशासन पर हथियार और गोलाबारूद नहीं देने का आरोप लगाया.

खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर को कनाडाई संसद में दी गई श्रद्धांजलि

कनाडा की संसद में खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर को श्रद्धांजलि दी गई.

रूसी राष्ट्रपति पुतिन उत्तर कोरिया के दौरे के बाद वियतनाम पहुँचे

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरिया के दौरे के बाद वियतनाम पहुंच गए है.

उत्तर कोरिया पहुँचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन का ज़ोरदार स्वागत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरिया पहुँचे हैं. उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन ने उनका स्वागत किया.

इटली के पास दो जहाज़ हुए डूबे, 11 की मौत 60 से ज़्यादा लापता

दक्षिणी इटली के तटों के पास दो जहाज़ दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग लापता है

इसराइली सेना ने कहा- रफ़ाह में आठ सैनिकों की मौत

इसराइली सेना ने कहा है कि दक्षिणी ग़ज़ा के रफ़ाह में "सैन्य गतिविधि" में उसके आठ सैनिकों का मौत हो गई है.

साउथ चाइना सी विवाद: फ़िलिपींस ने चीन के ख़िलाफ़ यूएन में ठोका दावा

साउथ चाइना सी के विस्तृत कॉन्टिनेंटल शेल्फ़ पर फ़िलिपींस ने औपचारिक रूप से अपना दावा ठोका है. इस क्षेत्र में चीन के साथ उसका विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है.

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img