0:00
0:00 left
अमेरिका ने लगाए रूसी मीडिया पर नए प्रतिबंध,
अमेरिका ने रूसी मीडिया चैनल आरटी पर नए प्रतिबंध लगाए हैं. इसकी घोषणा करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस चैनल को रूसी खुफिया तंत्र का हिस्सा बताया है.
उन्होंने कहा, आरटी रूसी समर्थित मीडिया आउटलेट्स के नेटवर्क का हिस्सा है, जिसने खुफिया तरीके से अमेरिका में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की है.
उन्होंने कहा, रूसी सरकार ने आरटी के भीतर साइबर परिचालन क्षमताओं और रूसी खुफिया जानकारी से जुड़ी एक यूनिट को शामिल किया है.
वहीं आरटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एंटनी ब्लिंकन की टिप्पणियों को लाइव-स्ट्रीम किया और इसे अमेरिका की नवीनतम साजिश बताया.
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा है कि रूस पर प्रतिबंध लागू करने में विशेषज्ञ बने अमेरिका के पास नया काम होना चाहिए.
अमेरिका के चुनाव प्रभावित करने वाले आरोपों पर आरटी के स्टाफ और उसकी एडिटर इन चीफ मार्गरीटा सिमोनियन पर गत सप्ताह प्रतिबंध लगाया गया था.
👉 यह भी पढ़ें:
- चंद्रा-अंबानी विवाद: कांच के घर में बैठ पत्थर उछालने की कोशिश
- मध्य प्रदेश को मिलेंगी पांच नई हवाई सुविधाएं, 10 हवाई पट्टियों को हवाई अड्डों में बदलने की तैयारी; क्षेत्रीय संपर्क को मिलेगी गति
- Cockroach Janata Party : अमेरिका में पढ़ाई के सवाल पर अभिजीत दीपके ने दिया जवाब-स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से पढ़ा
- New Medicine Rules 2026: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी ये सिरप! सरकार के नए नियम से मेडिकल स्टोर्स में बड़ा बदलाव
- IND vs ENG: टीम इंडिया का T20 सिंहासन छिना! इंग्लैंड बना दुनिया की नई नंबर-1 टीम, क्या खत्म हो गया भारत का दबदबा?
- Natural Gas News: केंद्र सरकार ने हटाया Emergency Control, Iran War के बाद लागू पाबंदियां खत्म; CNG-PNG सप्लाई पर बड़ा फैसला



