HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
इजराइल ने गाजा पर हमला किया है. जिसमें 9 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं.
इजराइली सेना ने एक्स पर लिखा, इजराइली वायु सेना ने गाजा में हमास के कमांड और कंट्रोल कॉम्प्लेक्स पर हमला किया है. इसे अतीत में हाई स्कूल के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था.
इस पोस्ट में कहा गया कि हमास अतीत में अल-ब्यूरिज प्रिपरेटरी स्कूल की इमारत रहे इस स्थान को इजराइल पर हमले करने के लिए इस्तेमाल करता है.
इजराइली सेना ने कहा कि हमले में नागरिकों को नुकसान न पहुंचे इसके लिए कदम उठाए गए हैं. इसमें सटीक युद्ध सामग्री, हवाई निगरानी और अतिरिक्त खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करना शामिल है.
वहीं फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी के हवाले से बताया गया कि इसराइल ने गाजा में उस स्कूल पर हवाई हमला किया है, जहां गाजा के विस्थापित लोग रह रहे थे. इस हमले में 9 लोगों की मौत हुई है और 20 लोग घायल हुए हैं.
इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।
भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।