धरती पर वापस लौटा स्पेसएक्स का दल
अंतरिक्ष में पांच दिन बिताने के बाद स्पेसएक्स का पोलारिस डॉन मिशन धरती पर वापस लौट आया है.
यह एक ऐतिहासिक मिशन था, जिसमें पहली बार किसी आम आदमी ने स्पेसवॉक की है. माना जा रहा है कि इस मिशन की सफलता के बाद स्पेस टूरिज्म के रास्ते खुल सकते हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- मायावती ने बंद रखे सियासी दरवाजे : राहुल का संदेश लेकर पहुंचे कांग्रेसी लौटे खाली हाथ
- 400 साल बाद लौटी भारत की धरोहर: नीदरलैंड ने लौटाए चोल साम्राज्य के ऐतिहासिक ताम्रपत्र
- धरती पर बढ़ता ताप का कहर: इतिहास का तीसरा सबसे गर्म अप्रैल, खतरे की सीमा के बेहद करीब दुनिया
- धरती और ज्यादा तप रही है: 2025 बना तीसरा सबसे गर्म साल, 1.5 डिग्री सीमा पार होना तय
- अंतरिक्ष में फंसे चीनी एस्ट्रोनॉट्स जल्द लौटेंगे पृथ्वी, शेनझोउ-21 से होगी वापसी
- चंद्रमा हर साल पृथ्वी से 1.5 इंच दूर जा रहा है: नया अध्ययन
अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के तट पर पानी में उतरा. स्पेसएक्स की तरफ से इस पूरे घटनाक्रम का लाइव प्रसारण किया गया.
स्पेसएक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ड्रैगन कैप्सूल वापस आ चुका है! धरती पर आपका स्वागत है.
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने इसे कॉमर्शियल स्पेस इंडस्ट्री के लिए बड़ा कदम बताया है.



