म्यांमार; यागी तूफान की तबाही ,100 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान
म्यांमार में यागी तूफान ने भारी तबाही मचाई है तूफान से आई बाढ़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है.कई लोग लापता हैं
म्यांमार के सरकारी मीडिया के मुताबिक तूफान की वजह से 66,000 घर तबाह हो गए. इसके अलावा लगभग 375 स्कूलों और एक बौद्ध विहार को भी नुकसान पहुंचा है.कई किलोमीटर तक की सड़कें बह गई हैं और कई दूसरी इमारतों को भी भारी नुकसान हुआ है. दो लाख तीस हजार से भी ज्यादा लोगों को 187 राहत बचाव कैंप में भेजा गया था.
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, म्यांमार में तीन लाख बीस हजार से भी ज्यादा लोगों को अस्थायी आश्रयों में शरण लेनी पड़ी है.
यागी इस साल एशिया में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है. म्यांमार से पहले यह तूफान वियतनाम, लाओस, फिलीपींस और चीनी द्वीप हनियान में भी तबाही मचा चुका है.
मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।
यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।
इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।